फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Inspector removed in robbery case

Bulandshahar News: डकैती मामले में इंस्पेक्टर को हटाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव जिताका स्थित बैंक मित्र केंद्र पर 2.04 रुपये की डकैती के खुलासे के बाद एसएसपी ने सोमवार को औरंगाबाद इंस्पेक्टर नीरज मलिक को चार्ज से हटा दिया है। उनके स्थान पर डायल 112 के प्रभारी विनोद कुमार को औरंगाबाद थाने का चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन

17 नवंबर को एसएसपी ने मेरठ जनपद से आए इंस्पेक्टर नीरज मलिक को थाने का चार्ज दिया था। चार्ज संभालते ही औरंगाबाद में पुरानी सब्जी मंडी स्थित बर्तन कारोबारी के यहां चोरी हो गई। हालांकि, पुलिस ने बाद में दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया था। 23 नवंबर को अंग्रेजी शराब के ठेके से अज्ञात चोर 1.10 लाख रुपये की नगदी चोरी करके ले गए। पुलिस अभी तक चोरों को चिन्हित तक नही कर सकी है। 28 नवंबर को जिताका बैंक मित्र केंद्र में 2.04 लाख की डकैती की वारदात हुई। 30 नवंबर को फिर बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर लोक किसान इंटर कॉलेज इलना के पास जहांगीराबाद के एक युवक से छह हजार की नगदी और मोबाइल लूटकर पुलिस को खुली चुनौती दी थी। एक साथ लूट की दो घटनाओं से एसएसपी इंस्पेक्टर से ज्यादा नाराज थे। बैंक डकैती में एसएसपी ने इंस्पेक्टर की लापरवाही मानी थी। बैंक डकैती का खुलासा होने के अगले दिन यानी सोमवार को एसएसपी ने इंस्पेक्टर को चार्ज से हटाकर नगर कोतवाली से संबद्ध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed