फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Inflammation in the respiratory tract increases due to change in weather

Bulandshahar News: मौसम में बदलाव से सांस नली में बढ़ रही सूजन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Inflammation in the respiratory tract increases due to change in weather
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीज की जांच करते चिकित्सक। संवाद
बुलंदशहर। मौसम में बदलाव के चलते हवा में शुष्क हो रहा है। ऐसे में सांस नली में सूजन और फेफड़ों में संक्रमण हो रहा है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 15 से 20 मरीज सांस की नली में सूजन, तो 100 से अधिक खांसी की समस्या वाले परामर्श लेने के लिए आ रहे हैं। चिकित्सक संबंधित मरीजों को एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले 15 दिनों से मौसम में बदलाव हो रहा है। इसकी वजह से श्वासनली में सूजन की समस्या हो रही है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. परवेंद्र सिंह ने बताया कि हवा में सूखापन होने से फेफड़ों में इंफेक्शन की समस्या हो रही है। समय पर ध्यान न देने से मरीज की हालत गंभीर हो सकती है। प्रतिदिन ओपीडी या इमरजेंसी में 15 से 20 ऐसे मरीज परामर्श एवं उपचार करवाने के लिए आ रहे हैं। इसके अलावा लोगों को खांसी की भी समस्या हो रही है। संबंधित को परामर्श एवं दवा दी जा रही है।
विज्ञापन


लक्षण
: खांसी होना
: खांसी के साथ बलगम का आना
: छाती और पेट में दर्द की समस्या होना
: सांस लेने में परेशानी या घबराहट महसूस होना

बचाव के उपाय
: गर्म पानी की भांप लें
: वायु प्रदूषण से बचें
: धूम्रपान न करें
: भीड़ में जाने पर मास्क का प्रयोग करें

मौसम में बदलाव से सांस की नली में सूजन की समस्या व खांसी के मरीज प्रतिदिन ओपीडी में परामर्श लेने के लिए आ रहे हैं। सभी को उचित परामर्श एवं दवा दी जा रही है। - डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed