फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Increasing number of patients suffering from back pain and bone joints

Bulandshahar News: कमर दर्द और हड्डियों के जोड़ के बढ़ रहे मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Increasing number of patients suffering from back pain and bone joints
जिला अस्पताल के काउंटर से दवा लेते मरीज। संवाद
बुलंदशहर। मौसम लगातार ठंडा होने से सुबह से शाम तक ठिठुरन बढ़ने पर कमर दर्द और हड्डियाें व शरीर के जोड़ों में दर्द के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन ऐसे 80 से 100 मरीज आ रहे हैं। चिकित्सक मरीजों को उपचार के साथ ठंडी चीजों को खाने से परहेज करने और ठंड से बचने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को ओपीडी में इस तरह के 87 मरीजों ने परामर्श लिया। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी इसका असर पिछले कई दिनों से पड़ रहा है। जिले में रात को मौसम ठंडा होने के साथ सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। दिन के समय में भी ठंडी हवाएं चलती रहती हैं। ऐसे में ठंड का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। इस मौसम में हड्डी रोग संबंधी मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन हड्डी रोग के 150 से 200 मरीज पहुंचते हैं। इनमें कमर दर्द के करीब 40 और हड्डियों में जोड़ दर्द के 50 से 60 मरीज शामिल होते हैं। इसके अलावा अन्य मरीज पुरानी चोट में दर्द होने, फ्रैक्चर, गठिया बाय आदि के होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजबहादुर ने बताया कि ठंड के मौसम में शरीर के जोड़ों में ऐंठन होने लगती है, इससे दर्द होने लगता है। कोई पुरानी चोट होती है तो ठंडी हवा चलने से वह भी दर्द करने लगती है।
जो मरीज गठिया बाय के होते हैं, वैसे तो उन्हें दर्द रहता है, लेकिन सर्दी के मौसम में दर्द अधिक बढ़ जाता है। इन दिनों ओपीडी में हड्डी के जोड़ों में व कमर में दर्द के मरीज बढ़े हैं।

सभी मरीजों को ठंड से बचाव करने की सलाह दी जा रही है। इस तरह के मरीजों के लिए घर के अंदर रहना ही बेहतर है। इसके अलावा ठंडी चीजों का सेवन न करे और गुनगुना पानी पीयें। खानपान में हरी ताजी पत्तेदार सब्जी का सेवन करें और ताजे मौसमी फल खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed