फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   In village Dhamrawali, the Pradhan's party stopped the marriage procession of a youth

Bulandshahar News: गांव धमरावली में प्रधान पक्ष ने रोकी अनुसूचित जाति के युवक की बरात, बवाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
In village Dhamrawali, the Pradhan's party stopped the marriage procession of a youth
कोतवाली देहात के गांव धमरावली में बवाल के बाद कोतवाली पर मोजूद लोग। संवाद
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव धमरावली में बृहस्पतिवार रात प्रधान के पति सहित कुछ लोगों ने अनुसूचित जाति के युवक अरुण भारती की बरात रोक दी। विरोध करने पर आरोपियों ने बरातियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पथराव भी किया गया। इसमें चार से पांच बराती घायल हो गए। देर रात पीड़ित पक्ष और अन्य ग्रामीणों ने कोतवाली में कार्रवाई के लिए हंगामा किया। पुलिस ने मामले में प्रधान के पति सहित 29 नामजद व 10 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस प्रधान पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव धमरावली निवासी सुरेंद्र सिंह ने तहरीर दी। बताया कि बृहस्पतिवार को उनके पुत्र अरुण भारती की शादी थी। शाम करीब सात बजे आंबेडकर पार्क से बरात की निकासी शुरू हुई। रास्ते में प्रधान के पति कृपाल सिंह ने अपने घर के सामने ही करीब 40-50 लोगों के साथ बरात को रोक लिया। आरोपियों ने बरातियों के साथ अभद्रता व जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आरोपियों का कहना था कि चार दिन पूर्व जब अनुसूचित जाति के लोगों को बरात निकालने के लिए मना किया था तो अब बरात कैसे निकाली गई। विरोध करने पर आरोपियों ने बरातियों पर हमला कर दिया। साथ ही बसों की छतों से पत्थर बरसाए गए। इससे बरात में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद बिना चामड़ पूजन के ही दूल्हे समेत सिर्फ 15 लोग बरात लेकर रवाना हो गए। अन्य परिजन व ग्रामीण गांव में ही रहे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुसूचित वर्ग के लोगों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों का पक्ष लेते हुए पीड़ितों पर ही लाठी बरसाई। इसके बाद ग्रामीण एकत्रित होकर थाने पर पहुंच गए। देर रात करीब 12 बजे तक हंगामा होता रहा। बवाल और हंगामे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रधान के पति कृपाल सिंह, सचिन, नितिन, प्रदीप, दीपू, गजे सिंह, योगेंद्र, शीलेंद्र, निशांत, अमन, विकास, रमण, संदीप, मनीष, यश, सुशील, विकास, तनिश, दीपक, धर्मेंद्र, नैतिक, मोहित, प्रदीप, विकास, राजकुमार, सौरभ, अभय, रविंद्र भाटी, प्रदीप और दस से 20 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
16 फरवरी को छोटू की रोकी थी बरात निकासी
सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 16 फरवरी को गांव निवासी भगवत सिंह के पुत्र छोटू की बरात की निकासी (घुड़चढ़ी) हो रही थी। जब बरात गांव की प्रधान के घर के पास पहुंची तो प्रधान के पति कृपाल सिंह ने अन्य लोगों को एकत्रित कर लिया। जिन्होंने बरात में शामिल लोगों के साथ अभद्रता व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करना शुरू कर दिया। साथ ही आरोपियों ने चामड़ माता के मंदिर का ताला लगा दिया और मोहल्ले में फिर से किसी भी अनुसूचित जाति वर्ग की बरात लाने पर भुगत लेने की धमकी दी थी। उस दिन भी बरात बिना चामड़ माता की पूजा किए ही रवाना हो गई थी।

प्रधान पक्ष ने कहा - तेज आवाज में डीजे बजाने के विरोध पर किया हमला
प्रधान पक्ष का आरोप है कि 16 फरवरी को भी गांव में चढ़ रही बरात में डीजे को कम आवाज में बजाने के लिए कहा गया था। तब भी अनुसूचित जाति पक्ष ने हंगामा किया था। वहीं, 20 फरवरी को एक अन्य युवक की चढ़त के दौरान भी तेज आवाज में डीजे बजा रखा था, जिससे बुजुर्गाें को परेशानी हो रही थी। जिसका विरोध किया गया तो बरात में शामिल लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

बृहस्पतिवार को ही गांव में एक युवती की शादी हुई पुलिस सुरक्षा में
ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक युवक की बरात में बवाल हुआ। वहीं, गांव में ही एक अनुसूचित जाति वर्ग की युवती की भी शादी थी। इससे वहां भी शादी का माहौल तनाव में बदल गया। युवती की शादी के दौरान रात में पुलिस की दो गाड़ियां गांव में तैनात रहीं। सुबह बरात विदा होने के बाद पुलिस टीम रवाना हो गई।


आरोप : पुलिस ने अधिकारियों के पास जाने से रोका
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि थाना और चौकी पुलिस ने आरोपी पक्ष से साठगांठ कर उनके साथ ही अभद्रता और मारपीट की। इसके बाद कुछ ग्रामीण ट्रैक्टर से अधिकारियों के पास जा रहे थे। तब रास्ते में पुलिस ने उनको रोक लिया और अधिकारियों के पास तक नहीं जाने दिया।



मामले में बरात चढ़ाने और डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया था। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर 29 नामजद समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कुछ आरोपी हिरासत में हैं। जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। - ऋजुल कुमार, एएसपी नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed