फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   In the 31 minute speech, the Prime Minister addressed the farmers for 15 minutes

Bulandshahar News: 31 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री ने 15 मिनट किसानों को साधा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
In the 31 minute speech, the Prime Minister addressed the farmers for 15 minutes
बुलंदशहर। अयोध्या में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के बाद आयोजित पहली जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों को साधने का प्रयास किया। अपने 31 मिनट के भाषण में करीब 15 मिनट तक उनका फोकस किसानों पर ही रहा। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए उनके फायदे गिनाते रहे। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को भी किसानों से जोड़ते हुए कहा कि अब उपज को एक्सपोर्ट करने में सहूलियत होगी। किसान आसानी से अपनी आय बढ़ा सकेगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए सबसे बड़े राज्य के किसानों को भी आगे बढ़ाना होगा। प्रदेश सरकार की ओर से गन्ना समर्थन मूल्य में 20 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी करने की सराहना करते हुए कहा कि अब किसानों को बकाया भुगतान के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ता। समय से पहले ही किसानों की उपज की धनराशि सीधे उनके खातों में पहुंचा दी जाती है। पीएम ने कहा कि ऐथनॉल बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसे सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा गया है। इससे किसानों की पराली, फसल अवशेष की खपत होगी और किसानों की आय भी बढ़ेगी। दुनिया में यूरिया के एक बैग की कीमत तीन हजार रुपये तक है, लेकिन सरकार 300 रुपये से भी कम में उपलब्ध करा रही है। फसल बीमा योजना के तहत देश में किसानों को बर्बाद फसलों का 1.5 लाख करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है।
विज्ञापन






डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि यह केवल बुलंदशहर नहीं बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों की आय बढ़ाने में मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश के किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी नहीं मिलती थी। बिजली पर्याप्त न मिलने के कारण अपेक्षित पैदावार भी नहीं हो पाती थी। इससे किसान चाहकर भी अपनी फसल को विदेशों में एक्सपोर्ट नहीं कर पाते थे। अब डेडिकेट फ्रेट कॉरिडोर से न किसानों के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उद्योगों को भी संजीवनी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed