फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   In the 100 days of Yogi Sarkar, the 'Crime Capital'

योगी सरकार के 100 दिन में जनपद बना ‘क्राइम कैपिटल’

Thu, 29 Jun 2017 12:30 AM IST
शाहनवाज चौधरी, बुलंदशहर
शाहनवाज चौधरी, बुलंदशहर Updated Thu, 29 Jun 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
In the 100 days of Yogi Sarkar, the 'Crime Capital'
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ

विज्ञापन

सूबे की योगी सरकार भले ही 100 दिन की उपलब्धियों का जश्न मना रही हो लेकिन बदमाशों पर अंकुश लगाने में पुलिस अब तक फिसड्डी साबित हुई है। बीते वर्ष (एक जनवरी से 30 मई तक) की तुलना में मौजूदा वर्ष में न सिर्फ लूट, हत्या और डकैती की वारदातों का ग्राफ बढ़ा है, बल्कि तीन वर्ष में पहली बार फिरौती के लिए व्यापारी का अपहरण भी किया गया।

इतना ही नहीं बलवा की 107 घटनाएं  हुई हैं।  महिला सशक्तिकरण की दुहाई देने वाले सिस्टम में महिला अपराध का रिकार्ड भी कम नहीं है। छेड़छाड़ की घटनाओं में भी तीन गुना इजाफा हुआ है। हालांकि पुलिस और प्रशासन अपराधियों पर ठोस कार्रवाई भी कर रहा है। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक इस साल गोहत्या का ग्राफ जरूर घटा है।
विज्ञापन


प्रशासन ने वर्ष-2015, 2016 और 2017 की तुलनात्मक रिपोर्ट तैयार की है। तुलनात्मक रिपोर्ट के आधार पर प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह लॉ एंड आर्डर की समीक्षा करेंगे। पुलिस ने दिखाई आंकड़ों की बाजीगरीः हाल में ही मोतीबाग, डीएम रोड समेत कई इलाकों में चेन स्नैचिंग की वारदातें हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अपने रिकार्ड चेन स्नैचिंग  को शून्य दर्शाया है। सिकंदराबाद, खुर्जा, अनूपशहर, डिबाई, कोतवाली देहात, शिकारपुर आद शहरों में भी चेन स्नैचिंग की वारदात हुई हैं।

प्रभारी मंत्री आज करेंगे लॉ एंड आर्डर की समीक्षा
 प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बृहस्पतिवार को बुलंदशहर में होंगे। वह विकास कार्य और लॉ एंड आर्डर की समीक्षा के साथ ही शहर में स्वच्छ भारत अभियान का सच भी जानेंगे।  सुबह नौ बजे प्रभारी मंत्री बुलंदशहर पहुंचेंगे। जिला पंचायत सभागार में वह 10 से 11 बजे तक विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। 11:30 से 12:30 बजे तक लॉ एंड आर्डर की समीक्षा होगी।


प्रभारी मंत्री दोपहर 10 से दो बजे तक कलक्ट्रेट और विकास भवन का निरीक्षण करेंगे। साढ़े तीन से साढ़े पांच बजे तक नगर पालिका के किसी एक वार्ड का निरीक्षण होगा। निरीक्षण में गड्ढा मुक्ति, स्वच्छ भारत मिशन और नालों के निर्माण का सच प्रभारी मंत्री जानेंगे। इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट और एडीएम प्रशासन ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट भवन का निरीक्षण कर साफ सफाई का आदेश दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed