फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   In Bulandshahr woman upset after being accused of theft consumed poison along with her son

UP: चोरी का आरोप न सह सकी सुनीता, पड़ोसी ने किया इतना परेशान; मां ने बेटे संग खा लिया जहर

Sat, 19 Jul 2025 06:44 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नरौरा।
संवाद न्यूज एजेंसी, नरौरा। Published by: विकास कुमार Updated Sat, 19 Jul 2025 06:44 PM IST
सार

क्षेत्र के ग्राम बेलोंन में स्थित अपने मायके में 32 वर्षीय सुनीता देवी एक मकान में अपने 12 वर्षीय पुत्र लव कुमार के साथ किराए पर रहती हैं। सुनीता ने बताया कि बीते दिनों पड़ोस के ही रहने वाले महेन्द्र उपाध्याय नामक व्यक्ति ने उन पर घर से सोने का जेवर चोरी का आरोप लगाया और उनको प्रताड़ित कर रहा है। 

विज्ञापन
In Bulandshahr woman upset after being accused of theft consumed poison along with her son
मां ने बेटे संग खाया जहर - फोटो : meta AI

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर स्थित नरौरा थाना क्षेत्र के गांव बेलोन में एक महिला पर पड़ोसी पक्ष ने चोरी का आरोप लगाया। जिससे क्षुब्ध होकर महिला ने अपने पुत्र संग जहर खाकर जान देने की कोशिश की। फिलहाल दोनों का उपचार चल रहा है, दोनो की हालत में सुधार बताया जा रहा है। हालांकि, अभी किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम बेलोंन में स्थित अपने मायके में 32 वर्षीय सुनीता देवी एक मकान में अपने 12 वर्षीय पुत्र लव कुमार के साथ किराए पर रहती हैं। सुनीता ने बताया कि बीते दिनों पड़ोस के ही रहने वाले महेन्द्र उपाध्याय नामक व्यक्ति ने उन पर घर से सोने का जेवर चोरी का आरोप लगाया और उनको प्रताड़ित कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उनके साथ मारपीट भी की गई। इसी के चलते मानसिक रूप से परेशान व आहत होकर महिला ने शुक्रवार को अपने बेटे के साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिस पर गांव के लोग उन्हें अलीगढ़ चिकित्सालय ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अब भीमपुर दोराहा स्थित एक निजी चिकित्सालय में दोनों का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बेलोंन में किसी के घर से चोरी होने संबंधी कोई सूचना पुलिस को नहीं मिली है। महिला को प्रताड़ित किए जाने के संबंध में तहरीर मिलने पर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed