फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Illegal parking of vehicles led to traffic jam on Gandhi Marg throughout the day

Bulandshahar News: वाहनों की अवैध पार्किंग से गांधी मार्ग पर दिनभर लगा रहा जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
Illegal parking of vehicles led to traffic jam on Gandhi Marg throughout the day
खुर्जा के गांधी मार्ग पर लगे जाम में फंसे वाहन । संवाद
खुर्जा। गांधी मार्ग पर सड़क किनारे अवैध पार्किंग में वाहनों के खड़ा होने से दिनभर जाम लगा रहा। जेवर अड्डा चौराहे से लेकर ककराला तक दो किलोमीटर तक यातायात प्रभावित रहा। पदम सिंह गेट पुलिस पिकेट और कबाड़ी बाजार चौराहे पर पुलिसकर्मी नदारद रहे।
विज्ञापन



गांधी मार्ग स्थित दुकान संचालक सुनील ने बताया कि जाम की समस्या का मुख्य कारण अवैध पार्किग है। नगर के मुख्य मार्गों पर लोग अपने वाहनों को अवैध रूप से खड़ा कर देते हैं। इससे यातायात बाधित होता है। सोमवार को भी यही स्थिति रही। पदम सिंह गेट के पास स्थित मिठाई दुकान के बाहर बाइक और एक कार खड़ी हो गई, जिससे एक दिशा का यातायात रुक गया।
विज्ञापन


तभी फत्तोवाली गेट की ओर से आने वाले वाहन विपरीत दिशा से जाने लगे, तो दूसरी तरफ का यातायात भी रुक गया। पदम सिंह गेट चौराहा पर जाम लगने से गांधी मार्ग के साथ-साथ कॉलेज मार्ग, ढोरी मोहल्ला और छोटी होली मोहल्ला तीनों मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोपहर 12 बजे से लेकर शाम छह बजे तक मार्ग पर जाम की समस्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार संदीप ने बताया कि पदम सिंह गेट चौराहे पर पुलिस पिकेट तो है लेकिन वहां कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं रहता है। ऐसे में जाम लगने के बाद यातायात पूरी तरह से ठप हो जाता है। इसके अलावा सोमवार को कबाड़ी चौराहे पर भी पुलिसकर्मी अनुपस्थित रहे। सीओ शोभित कुमार का कहना है कि सभी चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। अवैध पार्किंग पर खड़े वाहनों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed