फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   illegal land leased

अवैध उगाही कर पट्टे पर दी जमीन, हंगामा

Mon, 23 May 2016 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Mon, 23 May 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
illegal land leased
जमीनों के पटटे की मांगों को लेकर तहसील में प्रदर्शन करते सराय घासी के लोग - फोटो : अमर उजाला

खुर्जा तहसील के ग्राम कपना के प्रधान पर अवैध उगाही कर पट्टे पर जमीन देने का आरोप लगाते हुए सोमवार को ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में हंगामा किया। सैकड़ों की संख्या में कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने डीएम की गैरमौजूदगी में एडीएम प्रशासन को साक्ष्यों के साथ ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


एडीएम ने ग्रामीणों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, ग्रामीणों द्वारा एडीएम को दिए गए साक्ष्यों ने ग्राम प्रधान की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एडीएम प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया है कि गांव में ग्राम सभा की काफी जमीन खाली पड़ी है।
विज्ञापन


इस जमीन का पात्र व्यक्तियों को आवंटन किया जाना था। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और उसके पति पर फर्जी तरीके से आवंटन का आरोप लगाते हुए एडीएम प्रशासन को साक्ष्य सौंपे। ग्रामीणों ने कहा कि यदि फर्जी तरीके से आवंटन किए गए तो ग्राम समाज की भूमि दबंग और ताकतवर लोगों के हाथ में चली जाएगी और सरकार को काफी नुकसान होगा। ग्रामीणों ने एडीएम से पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एडीएम प्रशासन ने ग्रामीणों द्वारा उपलब्ध कराए गए साक्ष्य के आधार पर जांच का आश्वासन दिया है। उधर, ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों को राजनीतिक षड़यंत्र करार दिया है।


उन्होंने कहा कि राजनीति द्वेष से उनके खिलाफ शिकायत की गई है। वह हर जांच का स्वागत करती हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में राजीव भट्ट, महेश चंद्र, राजेंद्र सिंह, रामजीत, ओमपाल, कन्हैया, सिद्धराज सिंह समेत अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed