{"_id":"65b7d68099c2dea59e06eccf","slug":"if-the-handover-of-the-medical-college-is-not-done-today-fine-will-be-imposed-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-110766-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: आज हैंडओवर नहीं हुआ मेडिकल कॉलेज तो लगेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: आज हैंडओवर नहीं हुआ मेडिकल कॉलेज तो लगेगा जुर्माना
विज्ञापन
बुलंदशहर। सदर तहसील के पास और जिला अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्यदायी संस्था को मंगलवार तक पूरा कर हैंडओवर करना होगा। हैंडओवर न करने पर कॉलेज की प्राचार्य शासन को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग करेंगी। साथ ही संबंधित पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
जिले को तीन साल पूर्व मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली थी। जो सदर तहसील के पास और जिला अस्पताल परिसर में करीब 236.21 करोड़ की धनराशि से लोक निर्माण विभाग की और से निर्माण कार्य व उन्नयन कार्य कराया जा रहा है लेकिन निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है। जबकि मेडिकल कॉलेज का निर्माण एक वर्ष पूर्व पूरा हो जाना था। अब मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य ने कार्यदायी संस्था को पत्र भेजकर 30 जनवरी तक हैंडओवर करने के लिए कहा है। हैंडओवर न होने पर कार्यदायी संस्था पर कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा। निर्माण न होने से मेडिकल कॉलेज का सत्र एक साल पिछड़ चुका है। पिछले वर्ष जनवरी माह में 28 फरवरी तक निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। संबंधित निर्माण पूरा न होने पर डीएम ने ठेकेदार पर पांच लाख रुपये प्रतिमाह जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद इसका समय 15 मई तक बढ़ा दिया। लेकिन निर्माण कार्य मंद गति से चलने के कारण अभी तक भी पूरा नहीं हो सका है।
मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूरा कर 30 जनवरी तक हैंडओवर करने के लिए कार्यदायी संस्था को पत्र भेजा है। हैंडओवर न किए जाने पर कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा। साथ ही संबंधित पर निर्माण में देरी होने पर जुर्माना लगाने के लिए भी कार्रवाई के लिए अवगत कराएगा। - डॉ. मनीषा जिंदल, प्राचार्य, कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज