फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   If the bus is canceled at night, passengers will be able to stay at the bus stand

Bulandshahar News: रात में बस हुई निरस्त तो बस स्टैंड पर ठहर सकेंगे यात्री

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। सर्दी के साथ-साथ इन दिनों कोहरे का भी प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कोहरे के कारण यदि आपकी बस छूट गई या निरस्त हो गई है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। बुलंदशहर रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों को ठहरने के लिए व्यवस्था कर दी गई। यहां यात्रियों की सुविधा के लिए बुलंदशहर डिपो ने पालिका के सहयोग से परिसर में अस्थाई रैन बसेरा बनाया है। जहां यात्रियों को रूकने के साथ सर्दी से बचाव के लिए अलाव की भी व्यवस्था की गई है।



कोहरा अधिक होने पर उप्र परिवहन निगम की ओर से रोडवेज बसों का संचालन न करने के निर्देश दिए गए है। ऐसे में यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए निगम की ओर से रोडवेज बस अड्डों पर अस्थाई रैन बसेरे बनाए गए हैं। जहां पर कोहरे के कारण बस निरस्त होने की स्थिति में यात्रियों को बस अड्डे में आसानी से रात बीता सकेंगे। डिपो प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पालिका के सहयोग से बस स्टैंड पर 10 बेड का अस्थाई रैन बसेरा तैयार कराया गया है। यहां पर यात्रियों के ठहरने, सोने के लिए रजाई/कंबल, नहाने के लिए बाथरूम और सर्दी से बचाव के लिए अलाव आदि की व्यवस्था की गई है। अगर कोई यात्री देर रात को सफर कर लौटता है तो वह रैन बसेरे में ठहर सकता हैं।
विज्ञापन


बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि कोहरा अधिक होने पर एहतियात देखते हुए और रात के समय दूर-दराज से आने वाली रोडवेज बसों के यात्रियों के लिए रैन बसेरे में रुकने की व्यवस्था की गई है। यहां पर सुबह के समय रवाना होने वाली लंबे रूट की बसों के यात्री भी रात के समय आकर रुक सकते हैं। जिससे उनकी सुबह की भागदौड़ कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed