फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   If Tasmiya had not entered the court, she too could have been murdered

Bulandshahar News: कचहरी में नहीं घुसती तस्मिया तो उसकी भी हो सकती थी हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। उसने अपने हाथों में मेहंदी सजाई हुई थी, कुछ ही देर में ही मेहंदी लगे तस्मिया के हाथों में प्रेमी के लहू का लाल रंग बिखर गया। दुल्हन बनने से पहले ही तस्मिया की दुनिया उजड़ गई। वजह बने वही चार सगे भाई जिन पर उसे सबसे ज्यादा भरोसा था।
विज्ञापन

नाहिफ से तस्मिया का प्रेम संबंध था और दोनों शादी करना चाहते थे। मगर घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। प्रेमिका तस्मिया जब अपने प्रेमी के साथ कचहरी में शादी करने निकली तो उसके चारों भाई मौत का फरमान बनकर रास्ते में आ खड़े हुए। तस्मिया हाथों में मेहंदी लगाकर शादी की पूरी तैयारी कर आई थी। फोटो खिंचवाने के बाद कुछ ही देर में दोनों अधिवक्ता के पास जाने वाले थे। तभी उसके भाई वहां पहुंचे और उन्होंने उसकी आंखों के सामने ही नाहिफ का कत्ल कर दिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब भाई उस पर झपटे तो वह वहां से कचहरी के गेट नंबर चार में घुस गई और पुलिसकर्मियों से गुहार लगाने लगी। कहा जा रहा है कि अगर तस्मिया डरकर कचहरी में न घुसती तो भाइयों के हाथों उसकी भी जान जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed