{"_id":"6a1531b1ce3c6849070df94a","slug":"husband-strangled-his-wife-to-death-on-suspicion-of-an-illicit-affair-in-bulandshahr-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अफेयर का शक, रात में किया पत्नी का कत्ल, रविंद्र ने पुलिस को बताई ये कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अफेयर का शक, रात में किया पत्नी का कत्ल, रविंद्र ने पुलिस को बताई ये कहानी
Tue, 26 May 2026 11:08 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 26 May 2026 11:08 AM IST
सार
बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन चौकी इलाके में प्रेम प्रसंग के शक में पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
शिवानी का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन चौकी इलाके के आसिफपुर गांव में सोमवार रात को प्रेम प्रसंग के शक में पति ने पत्नी की गलत दबाकर हत्या कर दी, जिसकी सूचना पुलिस को आरोपी के परिजनों ने ही दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी।
चौकी प्रभारी ने बताया कि असीफपुर गांव निवासी रविंद्र मजदूरी करता था। उसको अपनी पत्नी शिवानी (25) का दूसरे युवक से प्रेम प्रसंग का शक था। इसी बात को लेकर सोमवार रात को दोनों के बीच विवाद हुआ।
इस दौरान रविंद्र ने शिवानी की गलत दबाकर हत्या कर दी। रविंद्र के परिजनों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी रविंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपराध को स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
सीओ खुर्जा शोभित कुमार का कहना है कि प्रेम प्रसंग के शक में पति ने ही पत्नी की हत्या की है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी