{"_id":"662a9df71f6f61bd0c04422b","slug":"husband-murdered-wife-by-strangulation-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-102615-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिकंदराबाद। मोहल्ला पक्का बाग में सोमवार को पति ने गला दबाकर पत्नी क हत्या कर दी। मकान मालिक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला पक्का बाग छासियावाड़ा निवासी चतर सिंह ने बताया कि उनके मकान में शिकारपुर के मोहल्ला बारा खंभा निवासी पंकज, पत्नी रेखा, पुत्र अनुज के साथ पिछले दो साल से किराए पर रह रहा है। मकान में अन्य किरायेदार भी रहते हैं। पंकज का पत्नी से घरेलू बातों को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था। हमेशा अन्य किराएदार दोनों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराते थे। गत सोमवार की रात 11ः30 बजे पंकज की पत्नी रेखा से कहासुनी हो रही थी। दोनों को काफी समझाया गया। इसी दौरान पंकज ने आवेश में आकर पत्नी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। किरायेदारों के शोर मचाने पर वह फरार हो गया। सूचना पर रेखा के मायके के लोग मौके पर पहुंच गए थे। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।