{"_id":"66390f2ef7b945c1d70233cf","slug":"husband-gave-talaq-after-25-years-of-marriage-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-115397-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: शादी के 25 साल बाद पति ने दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: शादी के 25 साल बाद पति ने दिया तीन तलाक
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता को शादी के 25 वर्ष बाद पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। अब पीड़िता ने मामले में आरोपी पति व अन्य ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली देहात में एक गांव निवासी पीड़ित विवाहिता ने बताया कि करीब 25 साल पहले उनका निकाह पास ही के एक गांव निवासी व्यक्ति से हुआ था। उनके तीन पुत्र-पुत्रियां हैं। आरोप है कि निकाह के बाद से ही पति और अन्य ससुराल वाले उन पर अपने मायके का मकान और जमीन नाम करने के लिए दबाव बना रहे थे। इन्कार करने पर उन्हें मारते-पीटते हुए तलाक देने की धमकी दी जाती थी।
पीड़िता के अनुसार उनके पति का मकान भी उनकी मां ने ही अपने पैसे से बनवाया था। इसके बावजूद आरोपी पति द्वारा मायके की जमीन नाम कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। आरोप है कि बीते दिनों पति और अन्य ससुराल वालों ने उन पर मकान नाम करने के लिए दबाव बनाया। उनके इंकार करने पर आरोपियों ने पीटा और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। बाद में पति ने तीन तलाक देकर ससुराल से निकाल दिया। देहात पुलिस ने आरोपी पति समेत पांच ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।