फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Husband beats wife and in laws in public bulandshahar

Video: पति ने सरेराह पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों से की मारपीट, वीडियो वायरल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 06 Oct 2025 08:44 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 06 Oct 2025 08:44 PM IST
सार

पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर मुकुल व अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Husband beats wife and in laws in public bulandshahar
मारपीट करता युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर के फत्तोवाली गेट के पास रविवार रात को पति ने पत्नी व ससुराल पक्ष से मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं महिला ने पुलिस को शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराया। 

विज्ञापन


फत्तोवाली गेट मोहल्ला निवासी कनन राज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार शाम को वह अपने मायके में थी। घर में उनकी मां और बहन थी। तभी उनका पति मुकुल वहां आया। आरोप है कि आरोपी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को समझाकर वहां से भेज दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि रात को आरोपी पति दोबारा आ गया। उनके पिता के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आस-पास भीड़ जमा होने पर आरोपी वहां से भाग गया। वहीं, मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकुल व अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed