फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Husband attacked his wife living at her parents house tried to murder her

सोनिया को सुलाना चाहता था मौत की नींद: पति ने किया पत्नी पर जानलेवा हमला, सुहाग संग ससुर भी बना शैतान

Sun, 20 Apr 2025 05:45 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 20 Apr 2025 05:45 PM IST
सार


एक आरोपी के हाथ में चाकू था, जबकि दो आरोपियों ने रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगाने का प्रयास किया। हाथ में चाकू लगने से सोनिया घायल हो गई।

विज्ञापन
Husband attacked his wife living at her parents house tried to murder her
महिला पर पति ने किया जनलेवा हमला - फोटो : ai

विस्तार

बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव ताजपुर में पति से चल रहे विवाद के बाद मायके में रह रही विवाहित पर गत 19 अप्रैल को पति व अन्य ससुराल वालों ने हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता का गला दबाकर हत्या की कोशिश भी की। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

कोतवाली देहात में गांव ताजपुर निवासी नीरज कुमार ने तहरीर देकर बताया कि 19 अप्रैल की सुबह उनकी बहन सोनिया गोबर डालने गई थी। आरोप है कि वहां पर पीछे से पीड़ित की बहन सोनिया का पति आशु निवासी दादरी अपने पिता बबलू और एक अन्य युवक के साथ पहुंच गया। तीनों लोगों ने सोनिया को जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक आरोपी के हाथ में चाकू था, जबकि दो आरोपियों ने रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगाने का प्रयास किया। हाथ में चाकू लगने से सोनिया घायल हो गई। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी भविष्य में हत्या कर देने की धमकी देते हुए फरार हो गए। 

विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि आरोपियों से उसकी बहन को जानमाल का खतरा बना हुआ है। देहात पुलिस ने मामले में दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed