फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   HSRP

अब एचएसआरपी खोने पर कर सकेंगे आवेदन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
HSRP
अब एचएसआरपी खोने पर कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन

बुलंदशहर। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) के टूटने या टूटकर खो जाने पर अब लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। एचएसआरपी टूटने या खोने पर वाहन स्वामी पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। इस सुविधा के शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। नंबर प्लेट खोने की स्थिति में पुलिस शिकायत की कॉपी लगानी होगी।

अप्रैल 2019 से पूर्व खरीदे गए वाहनों पर एचएसआरपी लगाना अनिवार्य है। इसके लिए वाहन स्वामी को आवेदन करना पड़ता है। वहीं, अप्रैल 2019 के बाद बिक्री हो रहे वाहनों पर डीलर के यहां से ही एचएसआरपी लगकर मिल रही है। एचएसआरपी लगने के बाद कुछ वाहनों से प्लेट टूटकर गिर जाती या टूट जाती। ऐसे वाहन स्वामियों को अभी तक आवेदन करने के दौरान पोर्टल स्वीकार नहीं करता था। ऐसे में वाहन स्वामियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। हालांकि, अब यह सुविधा भी शुरू कर दी गई है। एआरटीओ प्रशासन मोहम्मद कय्यूम ने बताया कि www.book.myhsrp.com पर जाकर रिप्लेसमेंट बुकिंग का विकल्प चुनकर आवेदन कर सकते हैं। आगे की नंबर प्लेट, पीछे की नंबर प्लेट या दोनों तरफ की नंबर प्लेट के खोने पर लोग आवेदन कर सकते हैं। यदि नंबर प्लेट खो गई है तो इसके लिए वाहन स्वामी को पुलिस शिकायत अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed