{"_id":"6ad3af54f9dddd5fd405d311","slug":"honorarium-not-received-caretakers-stage-protest-and-submit-memorandum-to-the-district-magistrate-dm-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-168568-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: नहीं मिला मानदेय, केयर टेकरों ने प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: नहीं मिला मानदेय, केयर टेकरों ने प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। सामुदायिक शौचालयों पर कार्यरत केयर टेकरों को कई साल से मानदेय नहीं मिला है। जन कल्याण केयर टेकर एसोसिएशन ने शनिवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने बकाया मानदेय का जल्द भुगतान कराने की मांग की।
उन्होंने लापरवाह ग्राम सचिवों और प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की। प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि शासन स्तर पर पत्राचार के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम सचिवों और प्रधानों की लापरवाही से भुगतान अटका है।
एसोसिएशन ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर मानदेय दिलाने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। ज्ञापन के दौरान महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सविता और प्रदेश महासचिव अमित कुमार मौजूद रहे।