फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Homes sit Govardhan God

घर-घर विराजे गोवर्धन भगवान

Mon, 31 Oct 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 31 Oct 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Homes sit Govardhan God
गावर्धन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

दिवाली की अगली सुबह सोमवार को घर-घर में गोवर्धन विराजे। गोबर से गोर्वधन बनाए और उन्हें मानव आकृति देकर शानदार तरीके से सजाया। पकवान आदि बनाकर और पूजा की थाली सजाकर गौ माता की आरती कर पूजन किया। पशुओं को भी सजाया तथा अन्नकूट का प्रसाद तैयार कर वितरित किया गया।

 शिकारपुर में बसपा प्रत्याशी मुकुल उपाध्याय ने एक फार्म हाऊस में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया।  इस मौके पर भजन गायक मनोज ग्वालियर व रिशु पायल ने भजन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री संजय शर्मा, केके शर्मा, राजेश शर्मा, रघुराज गौड़ कपिल शर्मा, प्रेमपाल, जयभगवान शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा शिकारपुर के मंदिरों में भण्डारा आयोजित कर अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 फुट लंबे गोवर्धन की पूजा, शोभा यात्रा निकालीः  नगर के मोहल्ला रानी वाला चौक स्थित श्री गोवर्धन मंदिर से 31 फुट लंबे गोवर्धन महाराज की शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा रानी वाला चौक से होकर बिंदा वाला चौक, सब्जी मंडी, अनाज मंडी, बिसायत खाना, सर्राफा बाजार, कबाड़ी बाजार, सुभाष रोड, गांधी रोड, जेवर अड्डा होते हुए गोवर्धन मंदिर जाकर संपन्न हुई। नगर में कई स्थानों पर फूल मालाओं से शोभायात्रा का स्वागत हुआ।


 सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात रहा। मंदिर में आयोजित भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर समिति के प्रधान प्रभात सोनी, सचिव बलवीर सोनी, अनिल वर्मा, चंद्रप्रकाश वर्मा, बृजमोहन वर्मा, सुरेश, आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed