फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Holi: The market is going on the streets of Gulzar.

होली बाजार रहे गुलजार सड़कों पर लगा जाम

Mon, 13 Mar 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 13 Mar 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Holi: The market is going on the streets of Gulzar.
जाम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

होली की पूर्व संख्या पर नगर के बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के चलते जाम से आम से खास सब परेशान रहे। दोपहर बाद से कालाआम से अंसारी रोड, भूड़ रोड, कचहरी रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं, मिलावट के डर से ग्राहकों ने मावा और मिठाई से दूरी बनाए रखी। 

ड्राई फ्रूट्स और नमकीन की मांग खबू रही। हर्बल गुलाल, रंग और पिचकारियों से बाजार भी पटे दिखाई दिए। होली पूर्व संध्या पर रविवार को सुबह से ही बाजार गुलजार हो गए। मिठाई रंग-अबीर, गुलाल और रेडिमेड कपड़े की दुकानों पर लोग खरीददारी करते देखे गए।
विज्ञापन


बुलंदशहर के चौक बाजार, अंसारी मार्केट, खुर्जा और सिकंदराबा के बाजारों में दोपहर बाद भीड़ जुटने से भारी जाम लगा रहा। यातायात सुचारु कराने में पुलिसकर्मियों के  पसीने छूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार बजे के बाद भी शहर की सड़कोें पर वाहन रेंगते नजर आए।

वहीं, होली पर इस बार लोगों ने मिलावटी मावे से बनी मिठाइयों को दरकिनार कर नमकीन और ड्राई फ्रूट्स खरीदना ज्यादा पसंद किया। इसके अलावा बाजारोें हर्बल कलर और गुलाल की भारी डिमांड रही। ग्राहक कलर और गुलाल खरीदने से पहले हर्बल गुणवत्ता को लेकर दुकानदार से कई बार पूछते देखे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed