फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Holi

Bulandshahar News: आज न छोड़ेंगे बस हमजोली, खेलेंगे हम होली....

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कई जगह फूलों से होली खेली गई तो अन्य स्थानों पर रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को सराबोर कर दिया। साथ ही नृत्य आदि का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन

नगर के मेडिसन मार्केट स्थित इंटर कॉलेज में बुलंदशहर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। एसोसिएशन के महासचिव ने बताया कि समारोह में दवा व्यापारी शामिल रहे। सभी ने नृत्य कर व गुलाल लगा होली की बधाई दी। समारोह में अध्यक्ष गौरव गर्ग, उपाध्यक्ष पुनीत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार व सहसचिव आनंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे। वहीं, बुलंदशहर औषधी विक्रेता समिति का भी होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। नगर के भूड़ स्थित एक होटल में सीआईआरसी के होली मिलन समारोह में राधा-कृष्ण की झांकी निकाली गई और सभी ने फूलों की होली खेली।
विज्ञापन

नगर के जीरो कूल शूटिंग रेंज पर होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। कोच मनीष चौधरी ने बताया कि सभी भाईचारे के साथ होली मनाएं। यह त्योहार प्राकृतिक रंगों से खेले। केमिकल रंगों का प्रयोग न करें। आजाद पब्लिक स्कूल में आयोजित समारोह में विद्यालय के चेयरमैन वासिक आजाद, अध्यक्ष शारिक आजाद, प्रधानाचार्य शिल्पी सिंह व ललित मोहन आदि ने रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कहा कि यह होली हमारे जीवन में बुराइयों को समाप्त अच्छाइयों का समावेश करती है तथा परस्पर प्रेम बंधुत्व भाईचारे को जाग्रत करती है। काली नदी रोड स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में वैश्य युवा संगठन के समारोह में महाराजा अग्रसेन को रंग-गुलाल लगा होली खेली। समारोह में हितेश गर्ग, विजय गुप्ता, मोहित अग्रवाल, टीकाराम सिंगल, योगेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूड़ स्थित एक होटल में रोटरी क्लब बुलंदशहर सिटी के समारोह में कलाकारों ने मनमोहक झांकियां निकाल फूलों की होली खेली। कार्यक्रम संयोजक सुमित मित्तल, दिव्यांशु कंसल, अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल, सचिव अर्जित गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कंसल व कोषाध्यक्ष जुगनेश बंसल आदि मौजूद रहे। इसके अलावा जिला अस्पताल, सीएमओ कार्यालय, डाक विभाग, आयुर्वेदिक कार्यालय समेत अन्य स्थानों पर भी होली मिलन समारोह हुए।

देहात में भी खूब उड़े अबीर-गुलाल
स्याना/औरंगाबाद/गुलावठी/अनूपशहर। स्याना की नवीन मंडी में गुड़-गल्ला व्यापार मंडल अध्यक्ष विनय अग्रवाल के नेतृत्व में होली मिलन समारोह हुआ। व्यापारियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगा होली खेली। इस दौरान विनय अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, नरेश जिंदल, अक्षित अग्रवाल, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे। औरंगाबाद के प्राचीन नागेश्वर शिव महादेव मंदिर पर धर्म प्रेमियों ने होली खेली। इस दौरान आयुष उर्फ लवी, सुमित, नितिन, कान्हा आदि मौजूद रहे।

गुलावठी के बीआर इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल अट्टा में बच्चों ने जमकर होली खेली। विद्यालय के चेयरमैन अमित नागर, प्रधानाचार्य अंशु भाटी, ममता कंसल, जेबा, निकिता चौधरी आदि मौजूद रहे। मोहल्ला रामनगर देवलोक कॉलोनी के संकट मोचन हनुमान मंदिर में फूलों की होली खेल जमकर ढोल नगाढ़े बजे। रामकुमार कौशिक, राजेश अग्रवाल, कुलदीप सिंहल, दिनेश कौशिक, ओमप्रकाश कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed