फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Highway case: Arguments between both sides complete, sentence to be pronounced on 20th

हाईवे कांड : पूरी हुई दोनों पक्षों की बहस, 20 को सुनाई जाएगी सजा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Highway case: Arguments between both sides complete, sentence to be pronounced on 20th
बुलंदशहर। नेशनल हाईवे-91 पर 30 जुलाई 2016 की रात को नोएडा निवासी कार सवार परिवार के साथ हुई वारदात में न्यायालय में अभियोजन और विपक्ष के साक्ष्य पूरे हो चुके हैं और न्यायालय ने इसका फैसला सुरक्षित रखा है। मामले में आगामी 20 जुलाई को सुनवाई है जिस पर न्यायालय का फैसला आना तय बताया जा रहा है।
विज्ञापन

नोएडा निवासी एक परिवार 30 जुलाई 2016 को कार में सवार होकर शाहजहांपुर जाने के लिए निकला था। देर रात में जब वह लोग बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र में दोस्तपुर फ्लाईओवर के निकट पहुंचे थे तो बदमाशों ने उनकी कार को रुकवा लिया था। कार में उस दौरान मां-बेटी समेत एक ही परिवार के पांच लोग मौजूद थे। आरोपियों ने सबको कब्जे में लिया और सड़क किनारे एक खेत में ले गए। जहां उन्हें बंधक बनाया और मां व नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। इसके बाद आरोपी उनसे सामान आदि लूटकर फरार हो गए थे। इस प्रकरण में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और जांच पड़ताल के बाद कुछ आरोपियों को जेल भेज दिया था। इस मामले में एक अभियुक्त सलीम की कुछ वर्ष पूर्व विचरण के दौरान बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। जबकि, अभी पांच आरोपी शेष हैं।
विज्ञापन

सहायक जिला शासकीय वरुण कौशिक ने बताया कि यह मामला वर्तमान में विशेष सत्र न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम ओमप्रकाश वर्मा तृतीय के न्यायालय में विचाराधीन है। इस प्रकरण में अभियोजन की ओर से कुल 25 गवाह पेश किए गए हैं। अभियोजन साक्ष्य और विपक्षियों के सफाई साक्ष्य भी पूरे हो चुके हैं। इसके बाद न्यायालय ने इसका फैसला सुरक्षित रख लिया है और आगामी 20 जुलाई को फैसला सुनाए जाने की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed