फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Heavy vehicles banned on three routes, will get relief from jam

Bulandshahar News: तीन मार्गों पर भारी वाहन प्रतिबंधित, जाम से मिलेगी मुक्ति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा। नगर पालिका ने शहर के तीन मुख्य मार्गाें पर भारी वाहनों को स्थाई रूप से प्रतिबंधित कर दिया है। इसके लिए सभी संपर्क मार्ग और सड़कों पर भारी वाहनों को रोकने के लिए स्थाई बैरिकेड लगाए जा रहे हैं। इससे नगर में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। वहीं सड़क हादसों पर भी नियंत्रण होगा।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष अंजना भगवान दास सिंघल ने बताया कि खुर्जा शहर में सड़कें पुरानी हैं, जिनकी चौड़ाई नियमित ही है। वहीं धीरे-धीरे आबादी बढ़ने के साथ व्यवसायिक गतिविधियां बढ़ गई हैं और यातायात भी बढ़ रहा है। इससे मंदिर रोड, जेवर अड्डा चौराहा, जंक्शन मार्ग और गांधी रोड पर दिन भर जाम लगा रहता है। जाम से बचने के लिए ट्रक और डंपर भी छोटे मार्ग से होकर गुजरते हैं, जिससे वहां भी जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन

इसलिए जीटी रोड और मंदिर रोड को जोड़ने वाली पद्म की पुलिया, रोडवेज बस अड्डा से होकर मंदिर रोड आने वाला गंदे नाले की पटरी, डॉ. वेदप्रकाश गली पर स्थाई रूप से हैवी व्हीकल बैरिकेड लगाए गए हैं। करीब दो किलोमीटर लंबी गांधी रोड पर भी बैरिकेड लगाए जाएंगे जो सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक बंद रहेंगे। इसके बाद रात के समय इनको खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मार्गाें से जा सकेंगे भारी वाहन
स्थाई बैरिकेड लगने के बाद जंक्शन-जेवर रोड से आने वाले भारी वाहनों को मंदिर रोड होते हुए अलीगढ़ चुंगी से जाना होगा, जिसके बाद एनएच-91 पर जा सकेंगे। बुलंदशहर की ओर जाने के लिए कचहरी रोड से जीटी रोड पर जा सकेंगे। गांधी रोड पर रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक वाहन चल सकेंगे। दिन के समय भारी वाहन सिटी स्टेशन रोड से होते हुए महाराजा अग्रसेन स्कूल मार्ग पर होते हुए जंक्शन रोड पर निकलेंगे, इसके बाद जेवर या अलीगढ़ की ओर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed