फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Heavy rains lashed the country, temperatures plummeted

Bulandshahar News: झमाझम बरसे बदरा.. गिरा तापमान, धान की फसल को 40 फीसदी नुकसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Heavy rains lashed the country, temperatures plummeted
जहांगीरपुर में बारिश के बाद बरबाद हुई फसल को मायूस बैठकर देखता किसान । संवाद
बुलंदशहर। तीन दिन से हो रही बारिश के चलते धान की फसल करीब 40 फीसदी तक नष्ट हो गई है। बुधवार को भी पूरे दिन धूप-छांव जैसा मौसम रहा। धान की गिरी और पानी में डूबी फसल देखकर किसान चिंतित हैं। बारिश से तापमान में गिरावट आई। लोगों को हल्की ठंड का अहसास हुआ। मौसम वैज्ञानिकों ने अभी और बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बारिश से कई जगह पकने को तैयार खड़ी धान की फसल तेज हवा के कारण गिर गई। गन्ना व सब्जी की फसलों पर भी बारिश का असर है। भाकियू टिकैत के जिला अध्यक्ष अरब सिंह ने बताया कि अधिकतर किसानों ने फसल काटकर खेत में छोड़ दी थी। बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया और धान के पुआल पानी में डूब गए। इससे पैदावार पर भारी असर देखने को मिलेगा। वहीं पशुओं के लिए चारे की कमी होगी। धान का दाना भी काला पड़ जाएगा और किसान को आर्थिक नुकसान उठाना पडेगा। उन्होंने मांग की राजस्व विभाग जल्द सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा वितरित करे।
विज्ञापन

अनूपशहर क्षेत्र के गांव गरहरा गांव के किसान धीरज सिंह चौहान और दुगरऊ गांव के किसान मानसिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांवों में धान और गन्ने की फसलें लगी हुई हैं। बारिश के कारण धान की फसलें पूरी तरह जलमग्न हो गई हैं, जबकि गन्ने की फसलें तेज हवाओं से गिर गई हैं। धीरज सिंह चौहान ने बताया कि गरहरा, पारली, अमेठा और सलामतपुर सहित करीब एक दर्जन गांवों में हजारों बीघा धान की फसल जलमग्न हो चुकी है। उनकी अपनी 25 बीघा धान की फसल बर्बाद होने से उन्हें लगभग ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुगरऊ निवासी किसान मानसिंह ने बताया कि गन्ने की फसलें पूरी तरह से खेतों में गिर गई हैं। इस नुकसान की भरपाई करना मुश्किल होगा। जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव का कहना है कि बारिश से जहां धान समेत अन्य फसलों को नुकसान हुआ है। वहीं, खेतों में पानी भरने से आलू व सरसों की बुवाई अब देरी से होगी। इससे इन फसलों पर भी उत्पादन का असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द आ सकती है ठंड
मौसम और बारिश के बाद दिन-रात के तापमान में गिरावट होने से गर्मी से राहत मिली। लोगों को हल्की ठंड का अहसास भी हुआ। बुधवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 75 फीसदी और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि अभी मौसम ऐसा ही बना रहने का अनुमान है।


विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
सिकंदराबाद से भाजपा विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने बारिश से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि विधानसभा क्षेत्र सिकंदराबाद के अलावा जनपद में अत्याधिक बारिश के कारण फसल बर्बाद हुई है। भाजपा सरकार सदैव किसानों को हितैषी है एवं किसानों के उत्थान के लिए प्रयासरत है। आपसे अनुरोध है कि किसानों की इस प्राकृतिक आपदा को दृष्टिगत रखते हुए उनकी बर्बाद हुई फसलों की जांच सक्षम अधिकारी से कराकर किसानों को मुआवजा दिलवाने की की कृपा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed