{"_id":"6a5a791224374e3ff00ac764","slug":"heavy-rain-in-syana-bugrasi-and-shikarpur-other-areas-still-waiting-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-160078-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: स्याना, बुगरासी व शिकारपुर में झमाझम बारिश, बाकी जगह इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: स्याना, बुगरासी व शिकारपुर में झमाझम बारिश, बाकी जगह इंतजार
विज्ञापन
बुलंदशहर/स्याना/बुगरासी/पहासू/शिकारपुर। लगातार बदल रही मौसम की रंगत के बीच शुक्रवार को स्याना, बुगरासी व शिकारपुर में झमाझम बारिश हुई, जबकि शेष जिले में इंतजार है। स्याना में हुई बारिश से गलियां जलमग्न हो गईं और शिकारपुर मंडी में किसानों की मक्का की फसल बह गई। पूरा दिन धूप के बीच बादलों की आवाजाही के बीच उमस ने भी पसीने छुड़ाने का काम किया। मौसम वैज्ञानिक बारिश होने का अनुमान जता रहे हैं।
पिछले कई दिनों से दिन में उमस भरी गर्मी और रात के समय बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा। वहीं, शुक्रवार को स्याना में दोपहर जमकर हुई बारिश से जहां कई जगह सड़कें पानी में डूब गईं। वहीं, बिजली आपूर्ति भी इस दौरान गुल रही। स्कूल से आने वाले छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मुख्य बाजार, राज मार्केट, दर्शन बाजार, कोतवाली रोड समेत कई स्थानों पर सड़कों पर पानी जमा होने से लोगो को भारी परेशानी हुई। दुकानों व घरों में पानी भर गया। इससे सामान भी खराब हो गया। तेज बारिश के कारण सड़कों पर भरे पानी के कारण वाहनों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बीच सड़क पर बंद हुए वाहनों को धक्के मार कर निकालना पड़ा। बुगरासी क्षेत्र में दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के चलते लंबे समय से बनी लो वोल्टेज और बिजली ट्रिपिंग की समस्या भी काफी हद तक दूर हो गई।
पहासू में हल्की बूंदाबांदी हुई और पूरा दिन बादलों की आवाजाही बनी रही। शिकारपुर में भी झमाझम बारिश हुई। इससे अनाज मंडी में किसानों की रखी मक्का की फसल पानी के साथ नाले में बह गई। इसका किसी ने वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। किसान राजेंद्र व सतीश ने बताया कि बारिश से काफी नुकसान हुआ है। वहीं, जिलेभर में पूरा दिन बादलों की आवाजाही के बीच लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह का कहना है कि मौसम में बदलाव आ जाने से बारिश होने का अनुमान बन रहा है। बारिश होने पर तापमान में भी गिरावट की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।