{"_id":"66b8ee3fce95b09e760a3f41","slug":"heavy-rain-from-city-to-village-people-struggling-with-waterlogging-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-120196-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: नगर से देहात तक झमाझम बारिश, जलभराव से जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: नगर से देहात तक झमाझम बारिश, जलभराव से जूझे लोग
विज्ञापन
डिबाई में हुई झमाझम बारिश के बाद बाजार में जलभराव से गुजरते लोग। संवाद
बुलंदशहर/अहार/सलेमपुर/अनूपशहर/डिबाई। पिछले कुछ दिनों से जारी झमाझम बारिश रविवार को भी हुई। इससे नगर से लेकर देहात तक जलभराव हो गया, इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही पूरा दिन धूप-छांव के बीच गुजरा। मौसम वैज्ञानिक इसी तरह की बारिश आगे भी जारी रहने की संभावना जता रहे हैं।
जिले में कई दिन से लगातार बादल छा रहे हैं तो साथ ही धूप-छांव जैसा मौसम बन रहा है। दिन और रात कभी भी जिले में जहां-तहां बारिश का सिलसिला जारी है। रविवार सुबह से ही बादल मंडराने लगे। इस बीच धूप भी निकली। सुबह से ही डिबाई, अहार और सलेमपुर और अनूपशहर क्षेत्र समेत बारिश शुरू हो गई। इससे जलभराव होने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। डिबाई के बाजारों समेत कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। वहीं, दूसरी ओर नगर समेत जिले के अन्य हिस्सों में दोपहर के समय झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के शुरू होते ही लोग जहां के तहां रुक गए। जो नहीं रुके वह भीगते हुए आगे बढ़ते दिखाई दिए। इस दौरान डीएम रोड, कालाआम, कलक्ट्रेट, मोहल्ला साठा, कृष्णा नगर, अंसारी रोड बाजार, बूरा बाजार अस्पताल रोड, देवीपुरा टीचर कॉलोनी और अनूपशहर बस अड्डा क्षेत्र के मोहल्लों में जलभराव से लोगों के साथ दुकानदारों को भी परेशानी हुई।
बाजार में जलभराव होने के कारण ग्राहक नहीं पहुंच सके। जलभराव के चलते वाहन चालकों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश होने के बाद कई जगह बच्चों को हुए जलभराव में अठखेलियां करते देखा गया। नगर में रुक-रुक कर जारी बारिश पालिका की ओर पानी निकासी के किए गए दावों की भी पोल खोल रही है। वहीं, बारिश होने से धान व गन्ना की फसल उत्पादक किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। ऐसे मौसम के बीच रविवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 90 फीसदी और हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज के अनुसार इस समय मानसून सक्रिय है और इस तरह की बारिश आगामी कई दिनों तक जारी रहने की संभावना है। इस बीच तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।