फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Heavy rain caused waterlogging, people's troubles increased

Bulandshahar News: झमाझम बारिश से हुआ जलभराव, लोगों की परेशानी बढ़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain caused waterlogging, people's troubles increased
पहासू थाने में भरा बारिश का पानी।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर/स्याना/डिबाई/बुगरासी/शिकारपुर। जिले में शनिवार को कहीं झमाझम तो कहीं कम बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश से जलभराव होने पर लोगों की परेशानी बढ़ रही है। वहीं, किसान खुश हैं और उमस का भी अहसास बरकरार है। मौसम वैज्ञानिक आगामी कई दिन तक मानसून की बारिश जारी रहने की संभावना जता रहे हैं।
जिले में शनिवार को स्याना, डिबाई, बुगरासी, शिकारपुर, पहासू और अनूपशहर समेत कई स्थानों पर झमाझम बारिश हुई। जबकि अधिकतर स्थानों पर कम बारिश हुई। इस दौरान लोगों को जलभराव के साथ कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से जारी बारिश रूक-रूक कर जहां-तहां होती रही। बारिश होने से अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता बढ़कर 85 और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि मानसून की यह बारिश आगामी कई दिन तक जारी रहने की संभावना है। इससे फसलों को फायदा है। साथ ही इससे धान लगाने की तैयारी भी तेज हो गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्यिस रहने की संभावना है।
विज्ञापन

डिबाई क्षेत्र में शनिवार को एक घंटे हुई मूसलाधार बारिश से लोगों को गर्मी से फिलहाल राहत मिली है। महादेव चौराहे से घंटाघर तथा बाटा गली से होली गेट तक बाजार में दो-दो फूट पर पानी भर गया। वहीं पैठ बाजार की शोले जनरल स्टोर, चांद मियां गिफ्ट सेंटर और लव रेडीमेड आदि दुकानों में पानी अंदर घुस गया। यही स्थिति बड़ा बाजार में राठी होजरी, धीरज शू स्टोर और गर्ग मेडिकल स्टोर आदि की रही। व्यापारी गोपाल वार्ष्णेय, सनी सिंघल, नमन राठी, रचित वार्ष्णेय ने कहा कि नगर पालिका परिषद को व्यापारी हित में बाजार में जल भराव रोकने के चलते नई व्यवस्था को कदम बढ़ाने होंगे। स्याना में सुबह से हुई बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं, स्याना नगर व क्षेत्र में जगह-जगह हुए जलभराव से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। खेत पानी से लबालब हो गए। सबसे अधिक परेशानी आने जाने वाले लोगों को हुई। नगर के मेन बाजार, दर्शन बाजार, सर्राफा बाजार, सूरज बाजार, श्रीराम तिराहा, बुगरासी रोड, कोतवाली रोड, ब्लॉक कार्यालय व हापुड़ स्टैंड आदि जगहों पर जलभराव से दुकानदारों की दुकानों में पानी भर गया। इससे दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ। बुगरासी में लगभग डेढ़ घंटे हुई झमाझम बारिश ने गर्मी से जूझ रहे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत दी है। बारिश से तापमान में गिरावट आई है, इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। वहीं बारिश से फसलों को भी लाभ हुआ है। मुख्य मार्ग पर पानी भरने से लोगों को परेशानी भी हुई। मूलचंद राणा, शानू खान, वकार खान, अनुज त्यागी आदि बागवानों ने बताया कि बारिश से बागों में पानी की कमी पूरी हो गई है, इससे फसल की गुणवत्ता में सुधार होगा। बारिश के कारण न सिर्फ आम, बल्कि अन्य फसलों को भी पर्याप्त पानी मिल रहा है, इससे आने वाले हफ्तों में बेहतर उत्पादन की उम्मीद है। शिकारपुर क्षेत्र समेत अन्य स्थानों पर भी झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed