{"_id":"6a46be19d3dcbad27408b1cd","slug":"heavy-rain-caused-waterlogging-in-the-bugrasi-and-syana-areas-while-the-subsequent-sunshine-increased-humidity-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-158715-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बुगरासी व स्याना क्षेत्र में झमाझम बारिश से हुआ जलभराव, फिर निकली धूप ने बढ़ाई उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बुगरासी व स्याना क्षेत्र में झमाझम बारिश से हुआ जलभराव, फिर निकली धूप ने बढ़ाई उमस
विज्ञापन
औरंगाबाद में बृहस्पतिवार की सुबह हुई बारिश के बीच जाते वाहन चालक। संवाद
- फोटो : 1
बुलंदशहर/बुगरासी/स्याना/बीबीनगर/सलेमपुर। जिले में प्री-मानसून की बारिश तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रही। सुबह के समय बुगरासी व स्याना क्षेत्र में झमाझम बारिश होने से जलभराव की समस्या बन गई। यह बारिश जिले में कहीं अधिक तो कहीं कम हुई। नौ बजे के बाद फिर निकली धूप ने उमस बढ़ा दी। साथ ही तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी आगामी कई दिन तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।
बुगरासी क्षेत्र में सुबह करीब साढ़े आठ बजे शुरू हुई झमाझम बारिश लगातार लगभग तीन घंटे तक होती रही। तेज बारिश से जहां लोगों को कई दिनों से पड़ रही उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की समस्या भी सामने आई। कई प्रमुख सड़कों और बाजारों में पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।बारिश इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में नालियां उफनने लगीं और उनका पानी सड़कों पर फैल गया। तकियावाला, बस स्टैंड सहित कई स्थानों पर पानी भरने से दोपहिया वाहन चालकों को विशेष दिक्कत हुई। कई स्थानों पर लोग पानी कम होने का इंतजार करते रहे, जबकि पैदल निकलने वालों को भी जलभराव के बीच होकर गुजरना पड़ा। दूसरी ओर किसानों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।
स्याना में सुबह से हुई झमाझम बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, नगर व क्षेत्र में जगह-जगह हुआ जलभराव लोगों के लिए आफत बन गया। जलभराव ने नगर पालिका की बरसात से पूर्व की तैयारियों की पोल खोल दी। तेज बारिश से जगह-जगह जलभराव से दुकानों में पानी भर गया जिससे दुकानदारों का सामान खराब हो गया। मैन बाजार, बुगरासी रोड, कोतवाली रोड, दर्शन बाजार सहित कई स्थानों पर पानी की निकासी नहीं होने के कारण जलभराव से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। व्यापारी कपिल सेठी ने बताया कि बुगरासी चौराहे पर बनी पुलिया छोटी होने के कारण बारिश होने पर दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, नवीन मंडी में दुकानों के आगे नालियों की व्यवस्था नहीं होने से दुकानदार, किसान व मजदूर गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। नवीन मंडी में रखरखाव की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण किसानों की मक्का भीग गई। गुड़गल्ला व्यापार मंडल अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने बताया कि मंडी समिति को कई बार लिखित में इस समस्या से अवगत कराया गया है लेकिन अभी तक मंडी प्रशासन द्वारा समस्या के समाधान को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया है। मंडी व्यापारियों ने डीएम को पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की है। ईओ नगर पालिका सेवाराम राजभर ने कहा कि पूर्व में भी नगर में नालियों की सफाई कराई गई थी। सफाईकर्मी लगातार सफाई कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 66 और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह का कहना है कि यह बारिश फसलों के लिए वरदान साबित हो रही है। इससे गर्मी व उमस से भी काफी हद तक राहत मिल रही है। उन्होंने बताया कि अभी आगामी कई दिन तक इसी तरह का मौसम बना रहने का अनुमान है। साथ ही तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने की भी संभावना बन रही है।