फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   heat stroke

सात दिन में पांच गुना बढ़ गए हीट स्ट्रोक के मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
heat stroke
सात दिन में पांच गुना बढ़ गए हीट स्ट्रोक के मरीज
विज्ञापन

बुलंदशहर। भीषण गर्मी के कारण लगातार लोगों को हीट स्ट्रोक अपनी चपेट में ले रहा है। पिछले सात दिन में आंकड़ा 20-30 मरीजों से बढ़कर 100 के पार पहुंच गया है। लगातार यह समस्या बढ़ने पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।
जिले में इन दिनों दिन निकलने के साथ ही गर्म हवा के थपेड़े शरीर को झुलसाने लगते हैं। तापमान 45 डिग्री तक पहुंच चुका है। आने वाले दिनों में पारा और भी बढ़ने की संभावना है। ऐसे में धूप में निकलने पर हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के अनुसार 20 दिन पहले 20 से 30 हीट स्ट्रोक के मरीज थे। पिछले सात दिन में यह संख्या बढ़कर 100 से अधिक पहुंच गई है। इसमें से लगभग 15 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

क्यों होता है हीट स्ट्रोक
चिकित्सकों के मुताबिक अधिक गर्मी पड़ने और अधिक समय तक धूप में रहने से शरीर से पसीना बाहर निकालने वाली ग्रंथि ब्लॉक हो जाती है। ऐसा होने से बेचैनी होने लगती है। जरा सी लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है। ऐसे में अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हीट स्ट्रोक के लक्षण
चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरव सक्सेना ने बताया कि सिर दर्द, तेज बुखार, होश खो देना, मानसिक स्थिति बिगड़ना, उल्टी आना, त्वचा का लाल होना, हार्ट रेट बढ़ना, शरीर से पसीने का न निकलना, चक्कर आने लगना और शरीर में पानी की कमी हो जाना आदि हीट स्ट्रोक के लक्षण हैं।
क्या करें, क्या न करें
बच्चों को खड़ी गाड़ियों में न छोड़ें। तेज धूप में निकलने से बचें। सिर पर टोपी या गमछा डालकर ही निकलें। घर से अधिक पानी का सेवन करके बाहर निकलें। मौसमी फलों का अधिक सेवन करें। दिन में कई बार तरल आहार लें। सूती कपड़े पहनें और शराब, मीठे पेय, कॉफी लेने से बचें। प्यास न लगने पर भी पानी पीएं।

तापमान अधिक हो जाने पर शरीर के सेल्स काम करना बंद कर देते हैं। तेज बुखार के साथ मरीज को बेचैनी होने लगती है। ऐसे में शरीर के तापमान को नियंत्रण करने के उपाय करने चाहिए। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed