{"_id":"58f25c754f1c1bbb4ccf650f","slug":"heat-more-will-heat-41-degrees","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी और तपाएगी गर्मी, पारा पहुंचा 41 डिग्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी और तपाएगी गर्मी, पारा पहुंचा 41 डिग्री
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Sat, 15 Apr 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
झुलसा रही गर्म हवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि अगले तीन दिन में पारा 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक कह रहे हैं कि आगे पड़ने वाली गर्मी पिछले रिकार्ड तोड़ सकती है। शनिवार को लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
रविवार को अधिकतम 42 और न्यूनतम 26 व सोमवार को भी इतना ही तापमान रहने की संभावना है। जबकि मंगलवार और बुधवार तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री पर पहुंचने का संकेत बन रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि अभी गर्मी और सताएगी। अगले तीन दिन में पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन