फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Health friends will be deployed in 466 Gram Panchayats.

Bulandshahar News: 466 ग्राम पंचायतों पर तैनात की जाएंगी स्वास्थ्य सखी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 09:45 PM IST
विज्ञापन
Health friends will be deployed in 466 Gram Panchayats.
बुलंदशहर। जिले की 466 ग्राम पंचायतों पर स्वास्थ्य सखी तैनात की जाएंगी। जल्द ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का इसके लिए चयन किया जाएगा। अभी तक जिले की 480 ग्राम पंचायतों पर स्वास्थ्य सखी तैनात हो चुकी हैं। जिले की सभी 946 ग्राम पंचायतों पर एक-एक स्वास्थ्य सखी रखने का प्रावधान है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग का विशेष सहयोग रहेगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन ग्रामीण के उपायुक्त सूबेदार सिंह ने बताया कि अभी तक जिले की 946 ग्राम पंचायतों में से 480 पर स्वास्थ्य सखी तैनात कर दी गई हैं। जबकि अब शेष 466 ग्राम पंचायतों पर भी स्वास्थ्य सखी तैनात करने की तैयारी चल रही है। यह स्वास्थ्य सखी गांवों में महिलाओं व युवतियों के बीच जाकर उन्हें स्वास्थ्य की जानकारियां देंगी।
विज्ञापन

इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र, उपकेंद्र या किसी सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं को जमा कर उन्हें स्वस्थ रहने और खाने-पीने समेत जरूरी जानकारियां देंगी। गर्भवती महिलाओं और कमजोर युवतियों का खास ख्याल रखा जाएगा। इसके अलावा मासिक धर्म के दौरान होने वाली परेशानियों से निजात दिलाने के तरीके भी बताएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed