फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   head master suspend

मिड-डे मील में बच्चों को दिया पानी मिला दूध, हेडमास्टर निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
head master suspend
लखावटी क्षेत्र के स्कूल में दूध में पानी मिलाने वाले वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। - फोटो : BULANDSHAHR
मिड-डे मील में बच्चों को दिया पानी मिला दूध, हेडमास्टर निलंबित
विज्ञापन

बुलंदशहर। भावसी गांव के स्कूल में बच्चों को मिड-डे मील दिए जाने वाले दूध में पानी मिलाने के आरोप में बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर बाकी स्टाफ का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। पानी मिलाने की वीडियो वायरल होने पर यह कार्रवाई की गई है। स्कूल में एक छात्रा से रोटी बनवाने का भी आरोप है। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी से पूरे मामले में रिपोर्ट मांगी है।
बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में बच्चों को सप्ताह में एक बार दूध दिया जाता है। एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है जिसमें एक महिला दूध में पानी मिला रही है। यह वीडियो लखावटी ब्लॉक के गांव भावसी के संविलियन विद्यालय की बताई जा रही है। स्कूल में एक छात्रा से रोटी बनवाने का भी आरोप है। बताया गया कि विद्यालय में छात्रों की संख्या भी 100 के आसपास है और उक्त बच्चों को पानी का दूध पिलाया जा रहा है। सीडीओ अभिषेक पांडेय ने बीसए को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद बीएसए ने प्रधानाध्यापक फूल सिंह को निलंबित कर दिया। बीएसए ने सहायक अध्यापक संजय कौशिक व अनुराग कुमार, शिक्षामित्र नीरज शर्मा और रीना, रसोइया ममता, सुषमा और प्रवेश के वेतन पर रोक लगाने का आदेश जारी कर किया है।
विज्ञापन

जांच के बाद होगी और सख्त कार्रवाई
दूध में पानी मिलाने वाली वीडियो मुझे मिल गई है। विस्तृत जांच खंड शिक्षा अधिकारी को दी गई है। बच्चों की सेहत से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। - अखंड प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी

लखावटी क्षेत्र के स्कूल में दूध में पानी मिलाने वाले वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट।

लखावटी क्षेत्र के स्कूल में दूध में पानी मिलाने वाले वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। - फोटो : BULANDSHAHR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed