फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   He appeared with Manveer Tewatia

राहुल के साथ दिखे मनवीर तेवतिया

Sat, 01 Oct 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 01 Oct 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
He appeared with Manveer Tewatia
राजनी‌ति - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

भट्टा पारसौल की लड़ाई लड़ने वाले मनवीर तेवतियां रोड शो के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ नजर आए। कांग्रेस नेता देवरंजन नागर के साथ उन्होंने राहुल गांधी को किसानों की तरफ से उन्हें भट्टा पारसौल की लड़ाई लड़ने के लिए आभार जताया। 

किसानों ने भट्टा पारसौल आंदोलन के दौरान उनके ऊपर दर्ज झूठे मुकदमों को वापस लेने की मांग की। किसानों की मांग पर राहुल गांधी ने कहा कि वह परेशान न हों, मैं अंतिम संास तक आपके साथ खड़ा हूं। 
विज्ञापन


खुर्जा स्टैंड पर कांग्रेस नेता देवरंजन नागर और मनवीर तेवतिया के नेतृत्व में भट्ठा पारसौल, झाझर, ककोड़, चोला आदि क्षेत्रों के किसानों ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का स्वागत किया। इस मौके पर किसान कालू सिंह, सतीश मलिक, अमित चौधरी, धन सिंह, गजे सिंह, किरनपाल सिंह, प्रेमवीर सिंह, सुखवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कालाआम चौराहे पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का स्वागत सुशील चौधरी, डा. अशोक सोलंकी, मोतीबाग पर श्योपाल सिंह, राहुल गोविल और रेखा शर्मा, डिप्टी गंज पर प्रशांत वाल्मीकि, कैफी फैसल और प्रमोद कुमार चौधरी, डॉ. एसडी शर्मा, सर्राफा बाजार में अंबरीश वर्मा और नाफे अंसारी, दाल मंडी पर पौरुष शर्मा और सुभाष शर्मा, अंबेडकर पार्क पर सुनील चरौरा, जवाहर चौक पर रूवेह राही, अंसारी रोड पर जगमाल सिंह मावई और डॉ. इदरीस अहमद, खुर्जा स्टैंड पर देवरंजन नागर, शिवपुरी में अंकित चौधरी, ने किया।


मोतीबाग पर चौधरी श्योपाल सिंह के कैम्प के बाहर राहुल गांधी का स्वागत घोड़ों से किया गया। इसके बाद यह घोड़े रोड शो में राहुल गांधी की कार से आगे-आगे चलते रहे। बुलंदशहर से खुर्जा पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष का तीन स्थानों अगवाल फाटक, मूड़ाखेड़ा चौराहा और खुर्जा गेट के पास स्वागत किया गया। हांलाकि इस दौरान एसपीजी से लैस स्पेशन बस में सवार राहुल गांधी बस से नहीं उतरे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूलों की बरसा करते हुए नारे लगाए। बच्चों ने भी राहुल गांधी का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed