फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Haz yatra

हज यात्रा : दिसंबर 2023 तक मान्य होना चाहिए पासपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Haz yatra
हज यात्रा : दिसंबर 2023 तक मान्य होना चाहिए पासपोर्ट
विज्ञापन

बुलंदशहर। हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरूआत हो चुकी है। अभी तक जिले से 15 लोग आवेदन कर चुके हैं। इस बार जिले को हज कमेटी ऑफ इंडिया से 542 आजमीन-ए-हज को कोटा मिला है। हज जाने वाले का पासपोर्ट छह दिसंबर 2023 तक मान्य होना चाहिए।
जिला हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण के प्रबंधक/प्रभारी हाजी नूर मोहम्मद कुरैशी ने बताया कि हज पर जाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया एक नवंबर से शुरू हो गई है। आवेदन 31 जनवरी 2022 तक भरे जा सकेंगे। यह आवेदन कमेटी की वेबसाइट www.hajcommitee.gov.in पर किया जा रहा है। 2022 में होने वाली यात्रा के लिए केवल 65 वर्ष आयु तक के आजमीन-ए-हज को ही अनुमति प्रदान की गई है। अधिकतम पांच आमीन-ए-हज समूह बनाकर एक साथ आवेदन कर सकते हैं। कोरोना के चलते इस बार हज की अवधि 36 से 42 दिन तक रहेगी। जबकि इससे पहले 42 से 45 दिन का समय दिया जाता था। हज जाने वाले का पासपोर्ट छह दिसंबर 2023 तक मान्य होना चाहिए। चयनित आजमीन-ए-हज को हज पर रवानगी की प्रथम किस्त के रूप में 81 हजार रुपये जमा करवाने होंगे। हज पर जाने से पहले आजमीन-ए-हज को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगवानी अनिवार्य होगी। इस बार कोरोना की वजह से कुछ ऐसी शर्तें भी रखी गई हैं, जिनका पालन करना कठिन होगा। आवेदन करने वाले आजमीन-ए-हज अधिक जानकारी के लिए नगर के ऊपर कोट स्थित मदरसा कास्मिया अरबिया इस्लामिया में संचालित जिला हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस बार महंगी रहेगी हज यात्रा
इस बार हज यात्रा कुछ महंगी भी हुई है। इस बार ग्रीन श्रेणी में हज करने वाले आजमीन-ए-हज को 4.10 से लेकर 4.50 लाख रुपये तक खर्च करने होंगे। जबकि वर्ष 2018 में यह राशि 2.85 लाख रुपये के करीब थी। इसी तरह अजीजिया श्रेणी वाले आजमीन-ए-हज को 3.50 से लेकर 4.00 लाख रुपये तक खर्च करने होंगे। जबकि वर्ष 2018 में 2.65 लाख रुपये खर्च होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले लोग
कोरोना के चलते पिछले दो साल से हज यात्रा स्थगित रही है। इस बार हज यात्रा के लिए आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे आजमीन-ए-हज में खुशी का माहौल है। मैंने अपना आवेदन करने के साथ हज पर जाने की तैयारी तेज कर दी है। - हाजी नूर मोहम्मद कुरैशी, प्रबंधक/प्रभारी, जिला हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण केंद्र।

इस बार हज यात्रा के लिए कुछ जरूरी शर्तें भी रखी हैं। यात्रा महंगी भी रहेगी। बावजूद इसके आजमीन-ए-हज में उत्साह है। मैं पूर्व में हज कर चुके लोगों से जानकारी हासिल कर अपना आवेदन कर रहा हूं। आवेदन करने वालों में सबसे अधिक आजमीन-ए-हज ऐसे हैं, जिन्हें पिछले दो वर्ष से हज यात्रा पर जाने का इंतजार है। - हाजी खुर्शीद आलम राही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed