फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Hawkers stole Rs 50,000 cash and jewelery

Bulandshahar News: फेरी वालों ने 50 हजार की नकदी, आभूषण किए चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
ककोड़। फेरी लगाकर कपड़े बेच रहे बाइक सवार युवकों ने घर में घुसकर 50 हजार की नकदी, आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव भौरा निवासी निखिल कुमार पुत्र अरविंद कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार को उसकी माता सपना देवी घर पर अकेली थीं। दोपहर करीब 12 बजे दो युवक बाइक पर लोवर, टी शर्ट बेचने के लिए आए। उसकी मां खरीदने के लिए लोवर-टी शर्ट देखने लगी। उसकी मां पड़ोस से उसकी दादी उर्मिला को बुलाने के लिए चली गई। इसी दौरान बाइक सवार युवकों ने घर में घुसकर अलमारी से 50 हजार रुपये की नकदी, आभूषण चोरी कर लिए। निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 305 घर में चोरी करना के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed