{"_id":"6908dc95a168892a30071241","slug":"harshita-kush-aggarwal-and-lakshya-sharma-became-cas-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-143030-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: हर्षिता, कुश अग्रवाल व लक्ष्य शर्मा बने सीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: हर्षिता, कुश अग्रवाल व लक्ष्य शर्मा बने सीए
विज्ञापन
सीए की परीक्षा पास करने वाले लक्ष्य शर्मा। स्रोत: स्वयं
जहांगीराबाद/बीबीनगर। हर्षिता गर्ग, कुश अग्रवाल और लक्ष्य शर्मा ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस उपलब्धि से उनके परिवारों और पूरे शहर में खुशी की लहर है। सभी छात्र-छात्राओं ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों और परिजनों को दिया है।
जहांगीराबाद निवासी हर्षिता गर्ग ने कहा कि इसके लिए की गई मेहनत काम आई और अब अपना व परिजनों का सपना भी पूरा हो गया। पिता कपड़ा व्यापारी संजय गर्ग और मां अनीता गर्ग समेत अन्य परिजनों ने खुशी जताते हुए कहा कि यह मुकाम हासिल कर बेटी ने उनका नाम रोशन किया है।
कस्बा निवासी कुश अग्रवाल किराना कारोबारी प्रदीप अग्रवाल और नमिता अग्रवाल के पुत्र हैं। कुश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों व गुरुओं को दिया है। बीबीनगर क्षेत्र के गांव सेहरा निवासी लक्ष्य शर्मा के पिता रविंद्र शर्मा सेवानिवृत्त फौजी हैं और मां वीना शर्मा गृहिणी हैं। लक्ष्य ने बताया कि उनके परिजनों का सपना था कि वह सीए बनें। इसके लिए कड़ी मेहनत की।