फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   hapur news

एडीओ पंचायत व ग्राम सचिव से मांगा स्पष्टीकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
hapur news
एडीओ पंचायत व ग्राम सचिव से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

बुलंदशहर। औरंगाबाद क्षेत्र के गांव नगला करन के निवर्तमान प्रधान ने शनिवार को विकास भवन में पहुंचकर लखावटी एडीओ पंचायत और ग्राम सचिव पर गोवंश के लिए चारे के लिए शासन से आई राशि निकालने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने पर डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत और ग्राम सचिव से स्पष्टीकरण मांगने के साथ प्रकरण की पूरी रिपोर्ट मांगी है।
गांव नगला करन के निवर्तमान प्रधान ठा. विकास राघव ने डीपीआरओ को शिकायत पत्र दिया। जिसमें बताया कि गांव में संचालित निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल पर संरक्षित गोवंश के चारे आदि की व्यवस्था लगातार की जा रही है। इसके लिए राशि खर्च की जाती रही है। शासन से गत माह जून से लेकर गत दिनों तक गोवंश के चारे आदि के लिए शासन से राशि नहीं मिली थी। गत दिनों शासन से जून माह के चारे की राशि जारी की गई। यह राशि ग्राम पंचायत के खाते में भी पहुंच गई। विकास राघव का आरोप है कि इस राशि को अगौता एडीओ पंचायत और ग्राम सचिव ने निकाल लिया है। आरोप है कि जब इस बारे में जानकारी के लिए ब्लॉक गया तो वहां पर एडीओ पंचायत और ग्राम सचिव ने कहा कि इसकी कहीं पर भी शिकायत कर लो और अब तुम प्रधान नहीं रहे। एडीओ पंचायत पर राघव ने आरोप लगाया कि वह पुरानी रंजिश रखता है। गत कई माह पहले इस गोवंश आश्रय केंद्र पर क्षेत्र के विधायक ने भी धरना दिया था। इस मामले में एडीओ पंचायत पर कार्रवाई भी हुई थी। राघव ने डीपीआरओ से अब उसके द्वारा चारे आदि के लिए खर्च की गई राशि दिलवाने की मांग की है, ताकि इस राशि से चारे आदि खर्च का भुगतान किया जा सके।
विज्ञापन

जिला पंचायती राज अधिकारी नंदलाल ने बताया कि गांव नगला करन के निवर्तमान प्रधान की शिकायत मिलने पर एडीओ पंचायत और ग्राम सचिव से स्पष्टीकरण मांग लिया है। एडीओ पंचायत को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट मांग ली है। इसके लिए तीन दिन का समय दिया है। निर्धारित समय पर स्पष्टीकरण और जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed