फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Haj e-facilitation center opened; applications accepted until the 20th.

Bulandshahar News: खुला हज ई-सुविधा केंद्र, 20 तक कर सकते हैं आवेदन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद में हज यात्रियों की सुविधा के लिए मदरसा कासिमिया अरबिया इस्लामिया अपर कोट में हज ई-सुविधा केंद्र स्थापित किया गया है। केंद्र का उद्घाटन जिला हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण केंद्र प्रभारी हाजी नूर मोहम्मद कुरैशी ने फीता काटकर किया। उन्होंने बताया कि इच्छुक आजमीन-ए-हज को आवेदन के लिए मोबाइल नंबर, फोटो, 31 दिसंबर 2027 तक वैध मशीन पठनीय पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ब्लड ग्रुप रिपोर्ट, बैंक पासबुक व कैंसिल चेक अपलोड करना अनिवार्य है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हज पॉलिसी 2027 के अनुसार आजमीने-हज निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यदि आवेदनों की संख्या आवंटित कोटे से अधिक हुई तो चयन लॉटरी द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मदरसा के प्रधानाचार्य मौलाना इरफान अहमद सिद्दीकी ने कहा कि जनपद से जाने वाले आजमीन-ए-हज को फॉर्म भरने में कोई दिक्कत न हो इसलिए यह केंद्र शुरू किया गया है। इच्छुक लोग सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक मदरसा कासिमिया अरबिया इस्लामिया अपर कोट आकर निशुल्क फॉर्म भरवा सकते हैं। इस अवसर पर पूर्व वरिष्ठ जिला हज ट्रेनर हाजी खुर्शीद आलम राही, डॉ. जहीर अहमद और मास्टर शुजाउल्ला खान मदरसा का मदरसा स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed