{"_id":"65133368106e678b6a02df24","slug":"gst-theft-caught-in-steel-factory-bulandshahr-news-c-30-1-gbd1001-207301-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: स्टील फैक्टरी में पकड़ी जीएसटी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: स्टील फैक्टरी में पकड़ी जीएसटी चोरी
विज्ञापन
बुलंदशहर। जीएसटी विभाग द्वारा सिकंदराबाद क्षेत्र में टैक्स की चोरी और ई-वे बिल में हेराफेरी करने वाली फर्मों पर कार्रवाई की जा रही है। अब सिकंदराबाद की एक स्टील फैक्टरी में फर्जी तरीके से आईटीसी क्लेम का लाभ लेने और ई-वे बिल में गड़बड़ी का मामला पकड़ा है। 25 से 26 सितंबर तक फर्म की जांच की गई। जांच के बाद मौके पर ही व्यापारी द्वारा 70 लाख रूपये जमा कराएग गए हैं। साथ ही टीम ने दस्तावेजों को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। गाजियाबाद एडिश्नल कमिश्नर ओपी तिवारी के निर्देशन में जीएसटी विभाग की टीम ने सिकंदराबाद की स्टील फर्म की जांच की। फर्म द्वारा स्टील कॉयल से घरों में लगने वाली रेलिंग की गोल और चोकोर पाइप बनाने का काम किया जाता है। संयुक्त आयुक्त विवेक कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार से मंगलवार तक हुई जांच में सामने आया कि फर्म ने फर्जी तरीके से आईटीसी क्लेम का लाभ लिया था। इसके साथ ही ई-वे बिल बार-बार कैंसिल किए जा रहे थे। इसको लेकर टीम ने दस्तावेजों को कब्जे में लिया। साथ ही फर्म की गड़बड़ी मिलने पर व्यापारी ने मौके पर ही 70 लाख रुपये जमा कराए। उन्होंने बताया कि दस्तावेजों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम में डिप्टी कमिश्नर धर्मेन्द्र बहादुर सिंह, रविकांत और भूपलाल गौतम आदि रहे।
विज्ञापन