{"_id":"671e7256ac313236aa0762dd","slug":"grant-will-be-given-on-onion-and-garlic-cultivation-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-124204-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: प्याज व लहसुन की खेती पर मिलेगा अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: प्याज व लहसुन की खेती पर मिलेगा अनुदान
विज्ञापन
बुलंदशहर। प्याज व लहसुन की खेती करने पर शासन से अनुदान पर बीज मिलेगा। इसके लिए सामान्य व अनुसूचित जाति के कृषकों के लिए अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। अनुदान की राशि प्रति हेक्टेयर 12 हजार से ज्यादा नहीं दी जाएगी। इन फसलों के लिए अनुदान पर बीज लेने के लिए किसान विभागीय वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
जिला उद्यान अधिकारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन के अंतर्गत मसाला क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम के तहत प्याज व लहसुन की खेती के लिए अनुदान पर बीज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि संकर प्याज के लिए सामान्य किसानाें के लिए 150 हेक्टेयर और अनुसूचित जाति एवं जनजाति के किसानों के लिए 50 हेक्टेयर रकबे का लक्ष्य मिला है। इसी तरह लहसुन के लिए सामान्य किसानों को 60 हेक्टेयर और अनुसूचित जाति एवं जनजाति के किसानों को 40 हेक्टेयर रकबे का लक्ष्य मिला है।
इन दोनों फसलों के लिए अनुदान पर बीज उपलब्ध कराने के लिए पात्र किसान को 12 हजार रुपये की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इसका लाभ लेने के लिए किसानों को विभागीय वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करना होगा। इच्छुक किसान dbt.uphprticulture.in पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। साथ ही किसी भी तरह की जानकारी पाने के लिए विकास भवन स्थित जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसका लाभ देने के लिए किसानों का चयन प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर किया जाएगा।

दीपावली पर चमक उठे बाजार

दीपावली पर चमक उठे बाजार

दीपावली पर चमक उठे बाजार
विज्ञापन