फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Gram pradhans commited for development

प्रधानों ने किया गंगाघाट और गांव के विकास का दावा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Gram pradhans commited for development
प्रधानों ने किया गंगाघाट और गांव के विकास का दावा
विज्ञापन

बुलंदशहर। पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने के बाद अब ग्राम प्रधान शपथ लेने के बाद गांव का विकास करवाने के लिए उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। कोई गंगाघाट तो कोई गांव का सुंदरीकरण करवाने का वादा कर रहा है। खासकर युवा प्रधान गांव के विकास के लिए सजग दिख रहे हैं। वह पानी की टंकी का निर्माण कराकर शुद्ध पेयजल आपूर्ति कराने, गलियों व नालियों का निर्माण करवाने के साथ गांव के मुख्य मार्गों को दुरुस्त करवाकर दोनों ओर पौधे लगवाने की भी बात कर रहे हैं।...
केस-1
स्नान घाट और श्मशान घाट का होगा निर्माण
- ग्राम पंचायत : बसी बांगर/आबादी : 8200
- ग्राम प्रधान : इमराना खान
- उम्र : 32 साल
- शिक्षा : इंटर पास
- कार्य : गृहिणी
- पृष्ठभूमि : परिवार का राजनीति से कोई वास्ता नहीं रहा है। पति सुहेल खान खेती करते हैं। वह मध्यम वर्ग के परिवार से संबंध रखती हैं और अब प्रधान बनने पर गांव में विकास करवाने के लिए उत्साहित हैं। वह पहली बार प्रधान बनी हैं।
विज्ञापन

संकल्प :
- गंगा नदी पर स्नान घाट और श्मशान घाट का निर्माण करवाना।
- गांव में इंटर कॉलेज बनवाने का होगा प्रयास।
- बंद पड़े अस्पताल को शुरू करवाना और बस की व्यवस्था करवाना।
समस्याएं :
गांव में पानी की टंकी नहीं है। गंगा को जाने वाला रास्ता जर्जर है। अस्पताल बंद पड़ा है और ग्रामीणों के लिए यातायात की कोई सुविधा नहीं है। गांव में कई समस्याएं हैं और कई ऐसे जरूरी विकास कार्य अधूरे हैं, जो गत काफी समय से पूरे नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-2
मुख्य मार्ग दुरुस्त करवाकर लगाए जाएंगे दोनों ओर पौधे
- ग्राम पंचायत धनिवाली/आबादी : 4000
- ग्राम प्रधान : अतुल चौधरी
- उम्र : 31 वर्ष
- शिक्षा : बीए और एलएलबी
- कार्य : किसान व समाजसेवी
- पृष्ठभूमि : किसान परिवार में जन्म लेकर शिक्षण काल से समाजसेवा की भावना रही। पिता राजपाल सिंह मंडी समिति से सेवानिवृत्त होने के बाद खेती करते हैं। राजनीति से परिवार का कोई सरोकार नहीं है। वह पहली बार प्रधान बने हैं।
संकल्प :
- गांव के युवाओं को तकनीकी शिक्षा दिलाना।
- गांव के मुख्य मार्गों को दुरुस्त करवाकर दोनों और पौधे लगाकर सुंदरीकरण कराना।
- गांव में स्ट्रीट लाइट लगवाने के साथ अन्य विकास कार्य करवाना।
समस्याएं : धनिवावली से क्रियावली मार्ग कच्चा होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी होती है। गांव में स्ट्रीट लाइट नहीं हैं। कई जगह से पूर्व में बनी गलियां और नालियां टूट चुकी हैं।
केस-3
गांव की तस्वीर बदलना ही मेरी प्राथमिकता
- ग्राम पंचायत नगला सारंगपुर/ आबादी: 6000
- ग्राम प्रधान: जगनेश चौधरी
- कार्य: व्यापारी एवं समाजसेवी।
- उम्र: 34 वर्ष
- शैक्षिक योग्यता: स्नातक
- पृष्ठभूमि : परिवार का राजनीति से पुराना नाता रहा है। इनके पिता आढ़ती हैं और वह स्वयं भी इसी काम को करते हैं। बाबा भी पूर्व में गांव के प्रधान रह चुके हैं। अब यह पहली बार गांव के प्रधान बने हैं।

मेरा संकल्प
- विकास करवाकर गांव की बदली जाएगी तस्वीर।
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और पशु अस्पताल बनवाने का होगा प्रयास।
- गांव को स्वच्छ बनाने और गलियों को चकाचक करना होेगी पहली प्राथमिकता।
गांव की समस्याएं
अभी तक गांव में पानी की टंकी भी नहीं बनी है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और पशु अस्पताल नहीं होने से लोगों को होती है परेशानी। नियमित साफ-सफाई नहीं होती है। कई जगह नालियां और खड़ंजा क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इतना बड़ा गांव होने के बावजूद भी कई जरूरी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed