फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   gram pradhan commits for devlopment

विकास के साथ योजनाओं का लाभ दिलाने का दावा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
विकास के साथ योजनाओं का लाभ दिलाने का दावा
विज्ञापन

बुलंदशहर। अमर उजाला की ओर से निर्वाचित प्रधानों से उनके द्वारा किए जाने वाले काम को लेकर बातचीत जारी है। प्रधानों का दावा है कि वह गांव के विकास से लेकर पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएंगे। वह गांव में स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाने, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं दिलाने के साथ युवाआें को खेल मैदान बनवाने की भी बात कर रहे हैं।
केस-1
विकास के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य पर रहेगा ध्यान
- ग्राम पंचायत : पहाड़पुर/आबादी:3000
- प्रधान : लवकुश कुमार
- शिक्षा - 12वीं पास
- उम्र : 26 साल
- कार्य : कृषि
- पृष्ठभूमि : प्रधान किसान परिवार से संबंध रखते हैं। राजनीति से अभी जुड़े नहीं हैं, लेकिन राजनीति में काफी रुचि रखते हैं। वह पहली बार प्रधान बने हैं।
विज्ञापन

मेरा संकल्प
- गांव में विकास कराने के साथ समस्याओं का निस्तारण करना।
- बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रहेगा।
- गरीबों को प्रधानमंत्री आवास बनवाने के साथ योजनाओं का लाभ दिलवाना।
समस्याएं
गांव के रास्तों की हालत कुछ खस्ता है। पात्र अभी भी राशन कार्ड और पेंशन आदि से वंचित हैं। गांव में खेल का मैदान नहीं है और कई पात्रों को अभी तक शौचालय का लाभ भी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-2
गांव में पुस्तकालय और कंप्यूटर कोचिंग की होगी सुविधा
- ग्राम पंचायत : बरखेड़ा/आबादी : 2800
- ग्राम प्रधान : बितेश वर्मा
- उम्र : 22 साल
- शिक्षा: एमए व एएनएम का रहीं कोर्स
- कार्य : समाजसेवी
- पृष्ठभूमि : वह पहली बार प्रधान बनीं हैं। इससे पहले इनके पिता शिव कुमार लोधी दो बार प्रधान रह चुके हैं।
संकल्प :
- गांव में पुस्तकालय बनवाना और कंप्यूटर कोचिंग सेंटर खुलवाना।
- सरकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाकर लाभ दिलाना।
- विधवा व वृद्धा पेंशन दिलवाना और नाली व खड़ंजा बनवाना।
समस्याएं
गांव में पानी की टंकी बनी है, लेकिन वह शुरू नहीं हो सकी है। कुछ पात्र पेंशन से वंचित हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। कई स्थानों पर नाली और खड़ंजे भी टूट गए हैं, जिससे ग्रामीणों को परेशानी होती है।
केस-3
स्वच्छ पेयजल आपूर्ति कराना प्राथमिकता
- ग्राम पंचायत : ढकरौली/आबादी : 7400
- प्रधान : अरजेश सिंह
- उम्र : 34 साल
- शिक्षा : आठवीं पास
- पृष्ठभूमि : पति गजेंद्र सिंह किसान व समाजसेवी हैं। ससुर बनी सिंह 20 वर्ष तक गांव के प्रधान रह चुके हैं। अरजेश ने पहली बार चुनाव लड़ा और जीत हासिल की है।

संकल्प
- गांव में मकानों के ऊपर से गुजर रही बिजली के तारों से निजात दिलाना।
- गंाव में नियमित साफ-सफाइ और सभी ग्रामीणों का वैक्सीनेशन करवाना।
- पानी की टंकी बनवाकर ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना।
समस्याएं
गांव में अधिकतर मकानों के ऊपर से बिजली की तार गुजर रही है। इससे लोगों को हर समय खतरा बना रहता है। स्वच्छ पानी के लिए पानी की टंकी नहीं है। गांव व माजरे में अभी भी कुछ गलियां कच्ची हैं, जिससे ग्रामीणों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed