फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   gram panchayat sahayak appointed

खुशखबरी: 937 ग्राम पंचायत सहायकों को मिली नियुक्ति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
gram panchayat sahayak appointed
खुशखबरी: 937 ग्राम पंचायत सहायकों को मिली नियुक्ति
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले की 937 ग्राम पंचायतों पर ग्राम पंचायत सहायकों को नियुक्ति मिल गई है। जबकि नौ ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की नियुक्ति के लिए दोबारा आवेदन मांगे जाएंगे। इसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
शासन ने पंचायत चुनाव होने के बाद सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सहायकों के चयन करने का आदेश दिया था। इसके बाद जिला पंचायत राज विभाग की ओर से जिले की सभी 946 ग्राम पंचायतों पर ग्राम पंचायत सहायकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। इनके लिए शासन की ओर से छह हजार रुपये मानदेय दिए जाने का भी प्रावधान रखा गया है। शासन ने कुछ दिन पहले चयनित अभ्यर्थियों की सूची पर रोक लगा थी। यह मामला कोर्ट जाना बताया गया था। इसके चलते चयनित अभ्यर्थी अपने नियुक्ति पत्र मिलने के लिए कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे। अब शासन के आदेश पर विभाग द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 937 ग्राम पंचायतों पर ग्राम सहायकों को नियुक्ति पत्र दे दिया है। चयनित सभी ग्राम पंचायत सहायक ग्राम पंचायत के सभी काम शासन और विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन करने के साथ कई तरह के जरूरी काम भी करेंगे।
विज्ञापन

इन ग्राम पंचायतों पर तैनात होंगे ग्राम पंचायत सहायक
डीपीआरओ के अनुसार अगौता ब्लॉक की ग्राम पंचायत बरारी और मैथनाजगतपुर, ऊंचागांव ब्लॉक की मौहम्मपुर बरवाला, शिकारपुर की जखैता, मामऊ और हिरनौट, खुर्जा की असगरपुर एवं सिकंदराबाद की ग्राम पंचायत रवानी बुर्ज और इसनपुर वक्सुआ में ग्राम पंचायत सहायकों की नियुक्ति होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की 937 ग्राम पंचायतों पर ग्राम सहायकों की नियुक्ति कर दी गई है। शेष नौ ग्राम पंचायतों पर पंचायत सहायकों की नियुक्ति के लिए विभाग की ओर से तैयारी की जा रही है। यह कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। - प्रीतम सिंह, जिला पंचायती राज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed