{"_id":"609977d58ebc3edca73d1510","slug":"gram-panchayat-bulandshahr-news-gbd218478579","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोले प्रधान- मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना होगी प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोले प्रधान- मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना होगी प्राथमिकता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोले प्रधान- मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना होगी प्राथमिकता
बुलंदशहर। अमर उजाला की ओर से जनपद के निर्वाचित प्रधानों से उनके द्वारा गांव के विकास के लिए बनाई गई रणनीति का पता करने के लिए बातचीत का क्रम जारी है। प्रधानों ने गांव के विकास का एजेंडा बताते हुए कहा कि अपने गांव को विकास से रोशन करेंगे। वह गांव में हर तरह की सुविधाओं को सुदृढ़ करने का भी दावा कर रहे हैं। वह गांव को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए भी सैनिटाइजेशन करवाने की भी तैयारी कर रहे हैं।
खुली बैठक में होंगे प्रस्ताव पास
सबसे पहले शौचालय और सरकारी आवास से वंचित लोगोें को लाभ दिलवाया जाएगा। जरूरतमंद और असहाय के साथ पात्र वृद्ध व विधवा को पेंशन योजना से लाभान्वित किया जाएगा। गांव के विकास के लिए खुली बैठक कर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। गांव को संक्रमण से बचाने के लिए साफ-सफाई का काम कमान हाथ में मिलते ही शुरू करवा दिया जाएगा।
अजीत सिंह, ग्राम प्रधान स्यारली।
बिना भेदभाव होंगे विकास कार्य
ग्रामीणों ने कुछ सोचकर मुझे गांव का मुखिया चुना है। उनकी इस सोच को साकार किया जाएगा। पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाया जाएगा। विकास कार्य में कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण से भी बचाने के लिए अहम कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रमोद कुमार, ग्राम प्रधान खुदादिया।
अधूरे विकास कार्य होंगे पूरे
गांव में होने वाले जो विकास कार्य अधूरे हैं उनको पूरा करने के साथ नए कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसमें ग्रामीणों की भी सहभागिता जरूरी है। कोरोना संक्रमण से भी ग्रामीणों को निजात दिलाने की रणनीति बना ली है और गांव में लगातार सैनिटाइजेशन के साथ साफ-सफाई का काम जारी रहेगा।
विवेक कुमार उर्फ बॉबी, ग्राम प्रधान दरवेशपुर।
कमान मिलने का है इंतजार
गांव की कमान मिलते ही गांव के विकास को रोशन किया जाएगा। इसकी शुरूआत गांव में साफ-सफाई व्यवस्था से होगी। अब गांव में विकास नजर आएगा। सरकार द्वारा जो मूलभूत सुविधाएं होंगी वह पूरी की जाएंगी। गांव को कोरोना से मुक्त करना भी मेरी प्राथमिकता में शामिल है।
जितेंद्र सिंह उर्फ जॉनी, ग्राम प्रधान पहाड़पुर हवेली।