फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Grabbed two and a half lakh rupees on the pretext of job

Bulandshahar News: नौकरी का झांसा देकर ढाई लाख रुपये हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 10:05 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। सिकंदराबाद निवासी एक युवक की रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर रिश्तेदार ने उसके पिता से ढाई लाख रुपये हड़प लिए। नौकरी न लगने पर पीड़ित पिता ने जब रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने अभद्रता की। पीड़ित पिता ने अब एसएसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सिकंदराबाद के दनकौर रोड निवासी पीड़ित सुधीर कुमार ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका पुत्र पोस्ट ग्रेजुएट है और कई माह से नौकरी की तलाश कर रहा है। आरोप है कि दिल्ली में रहने वाले एक रिश्तेदार का उनके यहां आना-जाना लगा रहता था। दिसंबर 2022 को आरोपी रिश्तेदार ने उनके पुत्र की रेलवे विभाग में अपने अच्छे संबंधों की बात कहते हुए उसके पुत्र की नौकरी लगवाने का झांसा दिया। नौकरी लगवाने की एवज में आठ लाख रुपये की मांग की गई।
विज्ञापन

बताया गया कि शुरू में तीन साल तक संविदा पर नौकरी मिलेगी, जिसके बाद युवक को परमानेंट कर दिया जाएगा। आरोपी की बातों पर विश्वास कर 26 दिसंबर 2022 को उनके द्वारा दो अन्य परिचितों के सामने आरोपी रिश्तेदार को 2.50 लाख रुपये नकद दे दिए गए। इसके बाद आरोपी रिश्तेदार ने उनके घर आना-जाना बंद कर दिया। कई माह तक नौकरी न लगने पर उन्हें ठगी का पता चला। अब आरोपी रिश्तेदार द्वारा रुपये वापस मांगने पर उनसे अभद्रता करते हुए धमकी दी जा रही है। एसएसपी ने कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर ठगों ने युवक के खाते से निकले 24 हजार
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा निवासी संजीव कुमार ने तहरीर देकर बताया कि वह नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करता है। उसका नगर के ही एक बैंक में बचत खाता है। आरोप है कि गत शनिवार को उसके फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। आरोपी ने खुद को इंश्योरेंस कंपनी का एजेंट बताते हुए कहा कि उसकी पॉलिसी में कुछ गड़बड़ है, इसके लिए उसे 500 रुपये की फीस जमा कर सही कराना होगा। पीड़ित ने आरोपी के झांसे में आकर उसके बताए नंबर पर 500 रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ देर बाद ही पीड़ित के खाते से 23 हजार 500 रुपये और कट गए। इसके बाद उसने आरोपी के नंबर पर कॉल की तो वह बंद जा रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed