फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Grabbed two and a half lakh rupees on the pretext of getting a job

Bulandshahar News: नौकरी लगवाने का झांसा देकर ढाई लाख रुपये हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर निवासी एक युवक से उसके रिश्तेदार ने स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ढाई लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने मामले में एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा निवासी राहुल ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि उनका नजदीकी रिश्तेदार लखनऊ में रहता है। करीब डेढ़ साल पहले रिश्तेदार का बुलंदशहर उनके घर पर आना हुआ था। इस दौरान आरोपी ने उन्हें लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। आरोपी ने उनसे चार लाख रुपये की मांग की, जिस पर पीड़ित ने उसके झांसे में आकर उसे एक लाख रुपये नकद और 1.50 लाख रुपये चेक के माध्यम से दे दिए गए।
विज्ञापन

आरोपी रिश्तेदार ने तीन माह के अंदर नौकरी लगने की बात कही थी लेकिन कई माह बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगी। इस पर उसे ठगी का अहसास हुआ और उसने आरोपी से रुपये वापस मांगे। इसके बाद आरोपी ने फोन रिसीव करना बंद कर दिया। बीते दिन अन्य नंबर से कॉल करने पर आरोपी रिश्तेदार ने अभद्रता करते हुए झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed