फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Grabbed 50 lakhs from former district panchayat president

Bulandshahar News: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष से 50 लाख हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष से एक व्यक्ति ने खुद को ठेकेदार बताते हुए 50 लाख रुपये हड़प लिए। थाना पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित जिपं अध्यक्ष ने आरोपी के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


मूलरूप से नरौरा निवासी ओमवीर सिंह वर्तमान में जिला गौतमबुद्धनगर के नोएडा के सेक्टर-30 में रहते हैं। ओमवीर सिंह जिला पंचायत बुलंदशहर के अध्यक्ष रह चुके हैं। पूर्व अध्यक्ष ओमवीर सिंह ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बताया कि जनवरी 2020 में आरोपी नरेंद्र कुमार शर्मा निवासी जवां, अलीगढ़ उनके संपर्क में आया था। आरोपी नरेंद्र ने बताया था कि वह ठेकेदारी का कार्य करता है। पूर्व अध्यक्ष का कहना है कि वह पेशे से सरकारी ठेकेदार हैं, जिसके चलते उन्हें अपने काम में सहयोग के लिए अनुभवी कामगारों/ठेकेदारों की आवश्यकता पड़ती है। आरोपी नरेंद्र ने मैन पावर सप्लाई के लिए उनसे निवेदन किया और कहा कि उन्हें जो मैन पावर की आवश्यकता पड़ेगी, वह उपलब्ध करा देगा। इस पर उन्होंने भरोसे में आकर जनवरी 2022 में आरोपी नरेंद्र को 50 लाख रुपये, अपने कुछ लेटर हेड और कुछ चेक दे दिए। इसके बाद उन्होंने जब भी आरोपी नरेंद्र से संपर्क करना चाहा तो उसने न तो फोन उठाया और न ही कोई संपर्क किया।
विज्ञापन

कई प्रयासों के बावजूद आरोपी उनके रुपये नहीं लौटाए जा रहे हैं। आरोपी के द्वारा उनके चेक और लेटर हेड का भी दुरुपयोग किए जाने की आशंका है। पुलिस अधिकारियों के द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर उन्हें न्यायालय की शरण लेने पर मजबूर होना पड़ा। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed