फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Grabbed 30 thousand rupees on the pretext of job

Bulandshahar News: नौकरी का झांसा देकर हड़पे 30 हजार रुपयेे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Grabbed 30 thousand rupees on the pretext of job
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक को नौकरी लगवाने का झांसा देकर 30 हजार रुपये हड़प लिए गए। पुलिस ने इसकी रिपोर्ट भी दर्ज करा ली। लेकिन न तो पुलिस और न ही बैंक कोई कार्रवाई कर रहा है। पीड़ित ने बैंक के किसी कर्मचारी के इसमें शामिल होने की आशंका जताते हुए एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला सराय गुसाई निवासी शुभम अग्रवाल ने एसएसपी से मिलकर बताया कि 22 मई 2024 को उनके मोबाइल पर कॉल आई, जिसमें कॉलकर्ता ने नौकरी लगाकर काम कराने की बात कहते हुए रजिस्ट्रेशन कराने का झांसा दिया। पीड़ित उनके झांसे में आ गया और 30 हजार रुपये गूगल पे के माध्यम से आरोपी के बताए खाते में डाल दिए। इसके बाद से आरोपी ने फोन नहीं उठाया। इस पर पीड़ित को ठगी का पता चला और उन्होंने पुलिस में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि शिकायत पर साइबर सैल ने मुजफ्फरनगर के एक बैंक में संचालित आरोपी के खाते को बंद करने के लिए पत्र भेजा। तीन बार पत्र भेजने के बावजूद अब तक खाता बंद नहीं किया है। बैंककर्मी की आरोपी पक्ष से साठगांठ होने की आशंका है। इस पर पीड़ित ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी ने मामले में सीओ सिटी को जांच सौंप पीड़ित को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed