Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Government will give subsidy for digging ponds in fields

Bulandshahar News: खेतों में तालाब खोदवाने पर अनुदान देगी सरकार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। सिंचाई की अच्छी सुविधा, भूगर्भीय जल स्तर बढ़ाने और अतिरिक्त आय के लिए प्रदेश सरकार की ओर से खेत तालाब योजना चलाई जा रही है। इस पर शासन स्तर से 50 प्रतिशत अनुदान किसानों को दिया जा रहा है। तालाब की खुदाई के लिए जितनी लागत आएगी, उसके आधे पैसे ही किसानों को देने होंगे। इसके लिए इच्छुक किसान ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी एवं जिला भूमि संरक्षण अधिकारी रामकुमार ने बताया की कृषि विभाग कि भूमि संरक्षण इकाई में किसानों के लिए जनपद में भी यह योजना लागू है।
विज्ञापन

इसके तहत यदि किसान अपने खेतों पर 22 मीटर लंबा, 20 मीटर चौड़ा तथा तीन मीटर गहरा तालाब खुदवाना चाहते हैं, तो उसे खेत तालाब योजना के अंतर्गत 52,500 रुपये का अनुदान दिया जाता है। यह अनुदान किसान को दो किस्तों में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत में तालाब बनवाने से आसपास का भूगर्भीय जलस्तर बढ़ेगा, वहीं किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए बिजली के बिल से भी मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा किसान अपने तालाब में मछली पालन के अलावा सिंघाड़े, कमल ककड़ी समेत अन्य खेती करके भी अतिरिक्त मुनाफा कमा सकते हैं।

इन तालाबों में मोती की खेती भी एक बेहतर विकल्प हो सकता है। ऑनलाइन पंजीकरण दर्शन पोर्टल upagriculture.com पर बुकिंग जल्द शुरू होने वाली है। तालाब के लिए कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं है, जो भी किसान आवेदन करेंगे, उनको लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed